AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

इंडिया स्टोनमार्ट 2026 जयपुर में 5 से 8 फरवरी तक आयोजित होगा

Devendra Sharma by Devendra Sharma
February 3, 2026
India StoneMart 2026 will be held in Jaipur from February 5th to 8th


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एसीएस ने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर तैयारियां देखी

जयपुर,एआर लाइव न्यूज। जयपुर के सीतापुरा स्थित जेईसीसी में आगामी 5 से 8 फरवरी तक आयोजित हो रहे इंडिया स्टोनमार्ट 2026 की तैयारियां लगभग पूरी हो गई है। इस आयोजन से राजस्थान के पत्थर उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा। यह आयोजन मार्बल, ग्रेनाइट, सैंडस्टोन, लाइमस्टोन, माइनिंग, प्रोसेसिंग मशीनरी, टूल्स और स्टोन आर्ट से जुड़े उद्योगों को एक साझा मंच प्रदान करेगा। India StoneMart 2026 jaipur

उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) शिखर अग्रवाल ने मंगलवार को जेईसीसी पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। एसीएस अग्रवाल ने निरीक्षण के दौरान प्रदर्शनी हॉल, आगंतुक सुविधाएं, पार्किंग व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, लॉजिस्टिक प्लानिंग से संबंधित व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की। एसीएस ने निर्देश दिए कि आयोजन के दौरान अंतरराष्ट्रीय स्तर के मानकों के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं की जाएं, ताकि देश.विदेश से आने वाले उद्योग प्रतिनिधियों, व्यापारियों और निवेशकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका,यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया, संयुक्त अरब अमीरात, ग्रीस, श्रीलंका, अफ़ग़ानिस्तान,मॉरीशस, जर्मनी और रूस सहित 20 से अधिक देशों से अंतरराष्ट्रीय विज़िटर्स, खरीदार, आर्किटेक्ट्स, डेवलपर्स और उद्योग प्रतिनिधियों की इस आयोजन में सहभागिता रहेगी। India StoneMart 2026 jaipur

India StoneMart 2026 in Jaipur

एक नजर इंडिया स्टोनमार्ट 2026 पर

रीको, सीडोस और लघु उद्योग भारती के संयुक्त तत्वावधान में जयपुर के सीतापुरा स्थित जेईसीसी में 5 से 8 फरवरी तक यह आयोजन होगा। करीब 25000 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र में भव्य प्रदर्शनी लगेगी। कुल 500 से अधिक स्टॉल्स के माध्यम से स्टोन, मशीनरी और वैल्यू एडेड उत्पादों का प्रदर्शन होगा। जयपुर आर्किटेक्चर फेस्टिवल का आयोजन होगा।

घरेलू और अंतरराष्ट्रीय खरीददारों और भारतीय प्रदर्शकों के बीच संवाद के साथ ही छात्रों एवं युवा प्रतिभाओं के लिए डिजाइन एवं नवाचार आधारित प्रतियोगिताएं और ग्लोबल स्टोन टेक्नोलॉजी फोरम और नीति संवाद सत्र होंगे। पत्थर उद्योग क्षेत्र से जुडे सभी हितधारकों को एक अंतरराष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराने के लिए वर्ष 2000 में शुरू हुए इंडिया स्टोनमार्ट का इस वर्ष 13वां संस्करण है। इसमें चीन, तुर्की, ईरान, थाइलैंड, इटली सहित अन्य देशों से प्रदर्शक भी शामिल होंगे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .