जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में 77वां राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया गया। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य, गणमान्यजन उपस्थित रहे। राज्यपाल ने झंडा फहराने के बाद परेड का निरीक्षण किया और सलामी गारद द्वारा प्रस्तुत मार्च पास्ट की सलामी ली। rajasthan republic day state level program in sms stadium jaipur governor flag hoisted

राज्यपाल बागडे ने इस दौरान गणतंत्र दिवस पर विकसित भारत. विकसित राजस्थान के निर्माण में सभी को अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें हमारे संविधान की महान परंपराए उसके मूल तत्व और उसके आदर्शों में अटूट आस्था व्यक्त करने का अवसर है। राज्यपाल ने इस अवसर पर पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और सामाजिक सेवा, सांस्कृतिक क्षेत्र आदि में विशिष्ट योगदान देने वाले लोगों को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर लोक कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।

राज्यपाल ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए
इससे पहले राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने 77वें गणतंत्र दिवस पर सवाई मानसिंह स्टेडियम के समीप अमर जवान ज्योति पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को नमन किया और मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने वहां से रखी पुस्तिका में अपनी ओर से शहीदों के प्रति शब्द कृतज्ञता भी अंकित की।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


