AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

निगम ने 5 बिल्डिंग की सीज: बाकी था यूडी टैक्स

Devendra Sharma by Devendra Sharma
January 19, 2026
Udaipur nagar nigam seized buildings due to ud tax


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अब लगातार जारी रहेगी कारवाई

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। बकाया नगरीय विकास कर (यूडी टैक्स) को लेकर नगर निगम ने इस बार भी सख्ती शुरू कर दी है। सोमवार को निगम की टीम ने 5 जगह सीज की कारवाई की। निगम की यह कारवाई अब लगातार जारी रहेगी। सबसे पहले बड़े बकायादारों के भवन सीज करने की तैयारी की गई है।

निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि बार बार नोटिस देने के बावजूद नगरीय विकास कर जमा नहीं करवाने पर सोमवार को सहायक प्रशासनिक अधिकारी विनोद अग्रवाल के नेतृत्व में निगम टीम ने शहर में 5 जगह बिल्डिंग सीज की कारवाई की। दो लोगों ने सीज की कारवाई को देखते हुए हाथों हाथ बकाया नगरीय विकास कर जमा करवा दिया।

इनकी बिल्डिंग की सीज, इतना टैक्स बाकी था

निगम आयुक्त ने बताया कि अंम्बामाता स्कीम चरक मार्ग स्थित टखमन 28 आर्ट सेंटर का 2444282 रूपए नगरीय विकास कर बाकी था। इस संपत्ति को सीज किया गया। प्रताप गौरव केंद्र के पास मदार नहर किनारे ट्रेजर टाउन का 5708866 रूपए टैक्स बाकी था। यहां सचिव ऑफिस और जिम को सीज किया गया। राड़ाजी चौराहा अंबामाता रोड स्थित वैदेही फूड प्लाजा का 431999 रूपए टैक्स बाकी होने पर यहां भी सीज की कार्रवाई की गई। बीएन कॉलेज रोड सेवाश्रम पेटोल पंप के सामने स्थित चंद्रा मोटर्स का 344099 रूपए नगरीय विकास कर बाकी होने से इस बिल्डिंग को भी सीज की गई।

इधर हाथों हाथ जमा करवाया बकाया टैक्स

टैक्स जमा नहीं करवाने पर आज जैसे ही निगम की टीम सीज की कारवाई करने पहुंची दो लोगों ने हाथों हाथ बकाया टैक्स जमा करवा दिया। निगम आयुक्त ने बताया कि टाउनहॉल के सामने पंचशील मार्ग स्थित उदयपुर ग्रेट ईस्टर्न शॉप का 606772 रूपए टैक्स बाकी था। ग्रेट ईस्टर्न की बिल्डिंग सीज की तो नंद किशोर पुत्र हीरा लाल कुराड़िया ने निगम आकर हाथों हाथ बकाया टैक्स जमा करवा दिया। इसी तरह सेक्टर 14 में सिद्धि विनायक पार्क क्षेत्र में अखिलेश सुहालका पुत्र बंशीलाल सुहालका ने मौके पर 158393 रूपए ऑन लाइन बकाया टैक्स जमा करवा दिया।

Udaipur nagar nigam seized buildings due to ud tax

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .