AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

राजस्थान में इसी सप्ताह बारिश की संभावना : तापमान में उतार चढ़ाव का दौर जारी

Devendra Sharma by Devendra Sharma
January 19, 2026
rajasthan weather update udaipur temperature below 5 degree celsius -1


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर सहित राजस्थान के कई जिलों में इन दिनों अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उतार चढ़ाव का दौर चल रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने इसी सप्ताह राजस्थान के कुछ भागों में बारिश की संभावना जतायी है। ऐसे में बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में ठंड का असर फिर से तेज हो सकता है। उदयपुर में बीती रात न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। Rajasthan Weather Forecast

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में 22 और 23 जनवरी को गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। उदयपुर में अधिकतम तापमान 25 डिग्री से अधिक दर्ज हुआ है जबकि बीती रात न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उदयपुर में आज सोमवार को हल्के बादल नजर आ रहे है। सुबह के समय उदयपुर में कोहरे का असर अब धीरे धीरे नाम मात्र का रह गया है। Rajasthan Weather Forecast

न्यूनतम तापमान का पूर्वानुमान

अगले 3 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिमी भारत में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है और उसके बाद अगले 2 दिनों में इसमें 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। अगले दो दिनों के दौरान गुजरात राज्य और पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है। मध्य भारत में अगले 3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

उत्तर भारत में बर्फबारी की संभावना

19 से 21 जनवरी के दौरान जम्मू-कश्मीर,लद्दाख,गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फरबाद और हिमाचल प्रदेश में छिटपुट से लेकर मध्यम बारिश,बर्फबारी की संभावना है। 22 से 24 जनवरी के दौरान काफी व्यापक से लेकर व्यापक बारिश,बर्फबारी की संभावना है। उत्तराखंड में 21 और 22 जनवरी को छिटपुट से लेकर मध्यम स्तर की बारिश,बर्फबारी होने की संभावना है और 23-24 जनवरी के दौरान यह काफी व्यापक स्तर पर हो सकती है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .