AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

चिली के जंगल की आग घरों तक पहुंची, 18 लोगों की मौत

Lucky Jain by Lucky Jain
January 19, 2026
chile wild fire burned many houses 18 died


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सैकड़ों घर खाली कराए, 50 हजार से अधिक लोगों को रेस्क्यू किया गया

एआर लाइव न्यूज। चिली के जंगलों के लगी भीषण आग घरों तक पहुंच गयी है। आग की चपेट में आने से 18 लोगों की मौत हो गयी है, जबकि सैकड़ों मकान आग की जद में जलकर खाक हो गए हैं। 50 हजार से अधिक लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। चिली के राष्ट्रपति गैब्रियल बोरिक ने आग की चपेट में आए दो क्षेत्रों में आपदा की स्थिति घोषित कर दी है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जतायी जा रही है। chile wild fire burned many houses 18 died, Chilean President Gabriel Boric has declared a state of catastrophe in two regions

जानकारी के अनुसार सबसे भीषण आग तटीय शहर कॉन्सेप्सियन से सटे सूखे जंगलों में फैली है। 250 से ज्यादा घर जलकर खाक हो गए हैं, घरों के बाहर खड़े वाहन भी जल गए। बचावदलों ने राजधानी सैंटियागो से लगभग 500 किलोमीटर दक्षिण में स्थित नुब्ले और बायोबियो क्षेत्रों से भी लोगों को रेस्क्यू किया है।
स्थानीय मीडिया के अनुसार रविवार को 24 जगहों पर लगी आग को बुझाने के लिए दमकलकर्मी जूझते रहे। रहे थे। न्युबल अैर बायोबियो क्षेत्र आग से सबसे ज्यादा बर्बाद हुए हैं। इन दोनों क्षेत्रों में अब तक आग से 8500 हेक्टेयर (21ए000 एकड़) क्षेत्र जल चुका है।

कॉन्सेप्सियन से सटे शहरों से भी लोगों को निकाला जा रहा

स्थानीय मीडिया के अनुसार आग में खाक हुए कॉन्सेप्सियन के ठीक उत्तर में स्थित पेन्को और लिरक्वेन शहरों से भी बड़े स्तर पर लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। इन दोनों शहरों की जनसंख्या करीब 60 हजार होगी। भीषण गर्मी और तेज हवाओं ने आग को और भीषण कर दिया है, आग तेजी से फैल रही है। चिली के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की गई है। गौरतलब है कि दो साल पहले सैंटियागो के पास वालपाराईसो क्षेत्र में जंगल की आग में कम से कम 120 लोग मारे गए थे ।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .