AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

मासूम की जिंदगी पर लापरवाही पड़ी भारी: पानी के टैंक में गिरने से 5 साल के बच्चे की मौत

Lucky Jain by Lucky Jain
January 10, 2026
Reading Time: 1 min read
udaipur 5 year old child died after falling into water tank in gogunda


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोगुंदा/उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर जिले के गोगुंदा थाना क्षेत्र के भूताला के घाटा गांव में घर के बाहर बने पानी के टैंक (पानी का हौज) में गिरने से 5 वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी। पानी के टैंक पर ढक्कन नहीं लगा था, बच्चा घर के बाहर खेल रहा था, खेलते-खेलते वह पानी के टैंक में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गयी। udaipur 5 year old child died after falling into water tank in gogunda, this accident happened due to negligence to water tank uncovered

थानाधिकारी श्याम सिंह ने बताया कि पानी के टैंक में डूबने से भूताला के घाटा निवासी 5 वर्षीय गणेश पुत्र शंकर गमेती की मौत हुई है। बच्चा शुक्रवार शाम घर के बाहर खेल रहा था। एक-डेढ़ घंटे बाद बच्चे की मां ने घर के बाहर देखा तो बच्चा दिखायी नहीं दिया। उन्होंने आस-पड़ोसियों के यहां देखा तो बच्चा वहां भी नहीं दिखा। परिजन बच्चे को आस-पास तलाश रहे थे, तभी उनकी नजर घर के बाहर बने पानी के खुले टैंक पर पड़ी। उन्होंने टैंक के अंदर झांक कर देखा तो बच्चे का शव पानी में तैराता हुआ दिखायी दिया, परिजनों ने तत्काल उसे टैंक से बाहर निकाला, उसकी सांसें चेक की, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस पहुंची। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया गया।

पानी के टैंक को खुला न छोड़ें

पुलिस ने बताया टैंक पर न तो ढक्कन लगा था और न ही टैंक को किसी पत्थर से या अन्य वस्तु से ढका हुआ था। टैंक खुला छोड़देने की लापरवाही के कारण ही बच्चा उसमें खेलते-खेलते गिर गया। लोगों से अपील है कि पानी के टैंक को कभी खुला न छोड़ें।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newschild died after falling into water tankgogunda udaipurlatest news in hindiRajasthanrajasthan newssad incident in udaipurudaipurudaipur 5 year old child died after falling into water tank in gogundaUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .