सहकार से समृद्धि कॉन्फ्रेंस का हुआ समापन
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। सहकारिता क्षेत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय द्वारा उदयपुर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की कॉन्फ्रेंस का शुक्रवार को समापन हुआ। दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस के अंतर्गत 12 सत्रों में सहकार से समृद्धि की पहलों की समीक्षा गई तथा भविष्य के रोडमैप पर विस्तार से चर्चा की गई।(National level conference of Ministry of Cooperation in udaipur)
समापन सत्र में सहकारिता मंत्रालय के सचिव डॉ.आशीष कुमार भूटानी ने कहा कि सहकारिता क्षेत्र को पारंपरिक दृष्टिकोण से आगे बढ़ाकर एक मजबूत, पेशेवर और व्यावसायिक मॉडल के रूप में विकसित करना आवश्यक है।पैक्स सहकारी व्यवस्था की रीढ़ है, इनके कम्प्यूटरीकरण व डिजिटलीकरण से पारदर्शिता और दक्षता सुनिश्चित होगी। सहकारिता मंत्रालय के सचिव ने अनाज भंडारण को मंत्रालय की एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए कहा कि सहकारिता के माध्यम से विश्व की सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजना पर कार्य किया जा रहा है। मंत्रालय के संयुक्त सचिव सिद्धार्थ जैन ने सहकारिता क्षेत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए नई ऊर्जा और उत्साह से कार्य करने का आह्वान किया। (National level conference of Ministry of Cooperation in udaipur)
पैक्स एवं सहकारिता क्षेत्र के सुदृढ़ीकरण पर विचार विमर्श किया गया
राजस्थान सरकार के सहकारिता विभाग की शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार आनन्दी ने निमोद एवं रामगढ़ सहकारी समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों के साथ ही राज्य में पैक्स सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। इससे पूर्व कॉन्फ्रेंस के द्वितीय दिन शुक्रवार को विभिन्न तकनीकी एवं विषयगत सत्रों का आयोजन हुआ,जिनमें पैक्स एवं सहकारिता क्षेत्र के सुदृढ़ीकरण पर विचार विमर्श किया गया।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


