सर्दी के साथ ही कई जगह कोहरे से प्रभावित नजर आ रहा आमजन
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। जनवरी के पहले सप्ताह में उदयपुर सहित राजस्थान के कई जिलों में तेज सर्दी का असर बना हुआ है। बुधवार को भी उदयपुर,जयपुर, कोटा, भरतपुर, बीकानेर व अजमेर संभाग के कुछ भागों में घना से अतिघना कोहरा व अतिशीत दिन दर्ज किया गया है। हालांकि उदयपुर के रात के तापमान में 24 घंटों में हल्की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। Cold Wave in rajasthan
मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में पिछले 24 घंटों में अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान 4 से 10 डिग्री व अधिकतम तापमान 12 से 25 डिग्री के मध्य दर्ज किए गए है। बीती रात उदयपुर मेंं न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री दर्ज किया गया। एक दिन पहले न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री था। Cold Wave in rajasthan
कोहरे का असर बना रहेगा
मौसम विभाग के अनुसार राज्य में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने तथा आगामी 2-3 दिन राज्य के कुछ भागों में सुबह के समय घना या अतिघना कोहरा व शीतदिन दर्ज होने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान में आगामी 48 घंटों में कहीं-कहीं अतिशीत दिन दर्ज होने की संभावना है। आगामी दो-तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट होने व राज्य के उत्तरी भागों में शीतलहर की संभावना है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


