प्रदेश में कई जगह कोहरे का भी दिख रहा असर
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर में न्यूनतम तापमान में 24 घंटों में और कमी होने से ठिठुरन बढ़ गई है। उदयपुर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान औसत से नीचे आ चुके है और अब सर्दी चुभने लगी है। बीती रात उदयपुर मेंं न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री दर्ज किया गया जो कि औसत से 2.3 डिग्री कम है। उदयपुर में अधिकतम तापमान भी औसत से 4 डिग्री नीचे आ चुका है। डूंगरपुर में बीती रात पारा 3 डिग्री रहा। cold wave in udaipur rajasthan
मौसम विभाग के अनुसार उदयपुर सहित राजस्थान के कई शहरों में दिन और रात का तापमान इन दिनों औसत से नीचे दर्ज हो रहा है। कई भागों में शीत लहर का असर बना हुआ है। बीती रात उदयपुर में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में कई जगह कोहरे से विजिबिलिटी कम होने से यातायात व्यवस्था पर असर दिख रहा है। तेज सर्दी के चलते प्रदेश में कई स्कूलों में जिला प्रशासन ने सर्दी की छुट्टियां बढ़ा दी है। cold wave in udaipur rajasthan
मॉर्निंग वॉक पर आने वाले लोगों की संख्या भी हुई कम
सर्दी का असर तेज होने के साथ ही उदयपुर में विभिन्न क्षेत्रों में मॉर्निंग वॉक पर आने वाले लोगों की संख्या भी बहुत कम हो गई है। तेज सर्दी और स्वास्थ्य कारणों को ध्यान में रखते हुए कई लोग जो नियमित रूप से मॉर्निंग वॉक पर आते है वे अब घरों में ही रहना उचित मान रहे है।
उदयपुर में ऐसे कम हो रहा न्यूनतम तापमान
दिन : न्यूनतम तापमान
6 जनवरी : 5.3 डिग्री सेल्सियस
5 जनवरी : 7.6
4 जनवरी : 10.4
3 जनवरी : 8.9
2 जनवरी : 11
1 जनवरी : 14
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


