AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

लेकसिटी: कोहरा ही कोहरा नजर आया सुबह: सर्दी के तेवर भी हुए तेज

Devendra Sharma by Devendra Sharma
January 5, 2026
winter in udaipur fog covered udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देश भर में सड़क, रेल और हवाई सेवा पर भी कोहरे का असर

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। नए साल के पहले सप्ताह में अब उदयपुर में भी सर्दी तेवर दिखाने लगी है। दिन और रात के तापमान में कमी के साथ ही राजस्थान के कई भागों में शीत लहर का असर देखने को मिल रहा है। उदयपुर में आज सोमवार सुबह कोहरा ही कोहरा छाया नजर आया। इस सीजन में उदयपुर में लोगों को इतना घना कोहरा पहली बार नजर आया। उदयपुर के रात के तापमान में भी कमी आयी है। राजस्थान सहित देश के कई भागों में भी घना कोहरा छाया रहा। इसका असर सड़क, रेल और हवाई सेवाओं पर भी पड़ रहा है। udaipur winter dense fog in udaipur til morning temperature dropping overnight

उदयपुर में सोमवार सुबह हर तरफ कोहरा ही कोहरा छाया नजर आया। सर्दी के इस सीजन में उदयपुर में इतना घना कोहरा पहली बार देखने को मिला है। कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम होने से सुबह के समय सड़कों पर वाहनों की गति आम दिनों के मुकाबले कम रही। झीलों के आसपास और पहाड़ों में कोहरे का प्रभाव और ज्यादा रहा। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में कुछ स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा दर्ज किया गया। राज्य में कहीं-कहीं शीत दिन (कोल्ड-डे) और अति शीत दिन भी दर्ज किया गया।

winter in udaipur fog covered udaipur

प्रदेश में अधिकांश जगह दिन का तापमान भी औसत से नीचे दर्ज हो रहा

मौसम विभाग के अनुसार उदयपुर सहित राजस्थान के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान भी औसत से नीचे दर्ज हो रहा है। इसके चलते दिन में भी ठिठुरन तेज हो गई है। रविवार को उदयपुर में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री था जो कि आज सोमवार को घटकर 7.6 डिग्री पर आ गया। घने कोहरे से विजिबिलिटी बहुत कम होने से देश के कई भागों में रेल और हवाई सेवाएं पूरी तरह से प्रभावित हो रही है। अगले 3 दिनों के दौरान मध्य और पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक गिरावट आने की संभावना है।

Fog in Udaipur and several other places in Rajasthan.

कोहरे और शीतलहर का अलर्ट

5 से 8 जनवरी 2026 के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर की स्थिति रहने की प्रबल संभावना है। 5 से 9 जनवरी के दौरान पश्चिमी राजस्थान में, 5 से 10 जनवरी के दौरान पूर्वी राजस्थान में, और 6 से 7 जनवरी 2026 को झारखंड में शीतलहर की स्थिति रहने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान में 6 तारीख तक और पूर्वी राजस्थान में 7 तारीख तक रात ध्सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

winter in udaipur fog covered udaipur

बर्फबारी व बारिश का पूर्वानुमान

5-6 जनवरी के दौरान जम्मू.कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फरबाद में छिटपुट हल्की या मध्यम वर्षा/बर्फबारी की बहुत अधिक संभावना है। हिमाचल प्रदेश में 5 और 6 जनवरी 2026 को और उत्तराखंड में 6 जनवरी 2026 को छिटपुट हल्की-मध्यम वर्षा/बर्फबारी की बहुत अधिक संभावना है। उत्तराखंड के कुछ अलग-अलग स्थानों पर पाला पड़ने की बहुत अधिक संभावना है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .