AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर में दो दिन में 5.1 डिग्री कम हुआ रात का पारा

Devendra Sharma by Devendra Sharma
January 3, 2026
udaipur Minimum temperature


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राजस्थान में 8 जनवरी तक शीत लहर का अलर्ट

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। मावठ की बारिश के बाद राजस्थान में सर्दी का असर और तेज हो गया है। उदयपुर में दो दिन में ही न्यूनतम तापमान में 5.1 डिग्री की कमी आने से ठिठुरन तेज हो गई है। मौसम विभाग ने आगामी 8 जनवरी तक राजस्थान के अलग-अलग भागों में शीत लहर का अलर्ट और जारी किया है। इससे आमजन पर सर्दी का असर और तेज होने की पूरी संभावना बनी है। Cold wave alert for Rajasthan

मौसम विभाग के अनुसार आज शनिवार को उदयपुर में अधिकतम तापमान 20.9 डिग्री और न्यूनतम 8.9 डिग्री दर्ज किया गया। उदयपुर में न्यूनतम तापमान 2 जनवरी को 11 डिग्री जबकि 1 जनवरी को 14 डिग्री दर्ज किया गया था। तापमान औसत से नीचे आने से अब ठिठुरन का असर तेज हो गया है और सुबह शाम इसका प्रभाव भी ज्यादा नजर आने लगा है। माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री दर्ज हुआ है। Cold wave alert for Rajasthan

शीत लहर, कोहरे का असर भी रहेगा

मौसम विभाग के अनुसार पंजाब,हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 7 जनवरी,पश्चिम राजस्थान में 5 से 8 जनवरी और पूर्वी राजस्थान में 4 से 8 जनवरी 2026 के दौरान कुछ जगहों पर शीत लहर की बहुत संभावना है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में 7 जनवरी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 5 जनवरी, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 8 जनवरी, पूर्वी राजस्थान में 4 और ओडिशा में 6 जनवरी 2026 तक कई जगहों पर घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की बहुत संभावना है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .