AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

ईडी का जयपुर और किशनगढ़ में digi मुद्रा कनेक्ट के ठिकानों पर छापा

Lucky Jain by Lucky Jain
January 2, 2026
Reading Time: 1 min read
ED raid in jaipur and kishangarh on digi mudra connect and directors in cheating of crores with investors


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

करोड़ों की संपत्तियां के रिकॉर्ड जब्त

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जयपुर ने Digi Mudra Connect Private Limited और इसके डायरेक्टर रवि जैन व प्रकाश चंद जैन के जयपुर और किशनगढ़ स्थित 7 ठिकानों पर छापेमारी की है। सर्च ऑपरेशन के दौरान ईडी ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत कंपनी और इसके डायरेक्टर्स से जुड़ी करोड़ों की संपत्ति के दस्तावेज, अन्य संदिग्ध डॉक्यूमेंट्स, डिजिटल सबूत, 11.3 लाख रुपये नकद और विभिन्न बैंक अकाउंट्स के दस्तावेज जब्त किए हैं। ED Jaipur raid in jaipur and kishangarh on digi mudra connect and directors in cheating of crores with investors

ईडी ने यह कार्रवाई राजस्थान, एमपी, हरियाणा, ओडिशा और महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों के थानों में Digi Mudra Connect के डायरेक्टर्स प्रकाश चंद जैन, रवि जैन सहित अन्य के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर के आधार पर की है। ईडी ने जांच में पाया कि आरोपियों ने भोले-भाले निवेशकों को बहुत ज्यादा रिटर्न का झांसा देकर उनसे कंपनी की My Victory Club (MVC) के जरिए विभिन्न पॉन्जी स्कीम में निवेश करने के नाम से करोड़ों रूपए की धोखाधड़ी की, जबकि यह प्लेटफॉर्म क्रिप्टोकरंसी की ट्रेडिंग में शामिल था। आरोपियों ने निवेशकों की करोड़ों की राशि को स्वयं व परिचितों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर उसका निजी उपभोग व उपयोग किया।

करोड़ों का निवेश और मुनाफा एप्लीकेशन में वर्चुअली दिखता था, लेकिन वह वास्तविक नहीं था

ईडी जांच में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने निवेशकों को भरोसे में लेने के लिए निवेशकों से उनके मोबाइल में My Victory Club नाम का मोबाइल ऐप इंस्टॉल करवाया और निवेशकों की आईडी बनायी। इस आईडी के जरिए निवेशकों को My Victory Club एप्लीकेशन पर उनकी निवेश राशि, प्रतिदिन का प्रोफिट और कुल जमा राशि की जानकारी वर्चुअली दिखायी जाती थी। लेकिन वास्तविकता में निवेशकों को न तो प्रोफिट मिला और न ही कोई रिटर्न। निवेशकों की निवेश की गयी राशि कंपनी के प्रमोटर्स/डायरेक्टर्स और उनके परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और एजेंटों के पर्सनल खातों में ट्रांसफर कर दी गयी।

धोखाधड़ी कर ठगी गयी इस राशि का उपयोग आरोपियों ने स्वयं और परिवार वालों के नाम से अचल संपत्तियां खरीदने में किया। सर्च के दौरान ईडी को पता चला कि मुख्य आरोपियों में से एक रवि जैन दुबई में है और उसने निवेशकों से ठगे गए करोड़ों रूपए रियल एस्टेट और विभिन्न अन्य बिजनेस वेंचर्स में निवेश करने के लिए दुबई भेजे हैं।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsDigi Mudra Connect Private LimitedED raid in jaipur and kishangarh on digi mudra connect and directorsED raid on digi mudra connect in jaipurlatest news in hindiMy Victory ClubMy Victory Club appnational newsRajasthanrajasthan newsudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .