AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

पुलिस एएसआई की घर में मिली जली हुई लाश

Lucky Jain by Lucky Jain
December 30, 2025
Reading Time: 1 min read
udaipur police traffic asi burn dead body found in his house


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पत्नी और बच्चा गांव गए हुए थे

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर में सविना थाना क्षेत्र के बिलिया में मंगलवार सुबह पुलिस एएसआई राकेश मीणा की उनके ही घर के कमरे में जली हुई लाश मिली। परिवार में पत्नी और बेटा गांव गए हुए थे। कॉल रिसीव नहीं करने पर पत्नी ने पड़ोसी को घर भेजा तो राकेश मीणा की मौत का पता चला। सूचना पर सवीना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को मोरचरी रखवाया गया है, वहीं मौके पर एफएसएल टीम बुलाकर साक्ष्य कलेक्टर किए गए। udaipur police traffic asi burn dead body found in his house

सवीना पुलिस ने बताया कि उदयपुर पुलिस में सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) राकेश मीणा ट्रैफिक में तैनात थे। आज सुबह उनका शव उनके घर में कमरे में रखे पलंग पर जली हुई हालत में मिला है। शव को मोरचरी रखवाया गया है। परिजनों के आने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। राकेश मीणा की पत्नी और बेटा गांव कोटपुतली गए हुए थे। राकेश मीणा की पत्नी उन्हें कल रात से कॉल कर रही थीं, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ। चिंता होने पर आज सुबह पत्नी ने पड़ोसी को घर भेजा। पड़ोसी ने दरवाजा खटखटाया और आवाज दी, लेकिन किसी ने न तो दरवाजा खोला और न ही अंदर से आवाज आयी। पड़ोसी को घर के अंदर से धुएं की बदबू आयी तो अनहोनी की आशंका पर उसने पुलिस को सूचना दी।

दरवाजा तोड़ पुलिस घर के अंदर गयी तो मिली जली हुई लाश

पुलिस मौके पर पहुंची, दरवाजा तोड़ कर पुलिस घर के अंदर पहुंची तो राकेश मीणा का शव कमरे में पलंग पर जली हुई हालत में मिला। आग की चपेट में आने से पूरा पलंग भी जल चुका था। पुलिस संदेह जता रही है कि किसी कारणवश कमरे में आग लग गयी होगी, पलंग पर सो रहे राकेश मीणा भी खुद को बचा नहीं पाए और जलने से उनकी मौत हो गयी। हालां कि पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newslatest news in hindiRajasthanrajasthan newsudaipurUdaipur newsudaipur news updateUdaipur Police

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .