प्रदेश में 100 प्रतिष्ठानों पर एक साथ छापेमारी, मौके पर 8 करोड़ की वसूली
जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा सोमवार से आयरन-स्टील एवं स्क्रैप कारोबार के विरुद्ध प्रदेश भर में एक साथ बड़ी कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल 100 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की गई।
राज्य के मुख्य कर आयुक्त कुमार पाल गौतम के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में मौके पर ही लगभग 8 करोड़ रुपये की राशि जमा करवाई गई। जांच के दौरान कई स्थानों से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, कच्ची पर्चियां एवं संदिग्ध दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं, जिनकी विस्तृत जांच विभागीय अधिकारियों द्वारा की जा रही है।
कुछ दिनों में ही 500 करोड़ की कर चोरी उजागर हुई
प्रदेश में स्क्रैप के अवैध परिवहन के विरुद्ध भी कार्रवाई जारी है। विभिन्न स्थानों पर वाहनों की सघन जांच की जा रही है ताकि कर चोरी एवं अवैध व्यापार पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके। गौरतलब है कि वाणिज्यिक कर विभाग गत कुछ दिनों में ही लगभग 500 करोड़ रुपये की कर चोरी उजागर कर चुका है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


