उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। शिल्पग्राम उत्सव में गुरुवार शाम मुक्ताकाशी मंच पर ओडिशा के गोटीपुआ नृत्य की शानदार प्रस्तुति रही। नर्तकियों के वेश में सजे धजे नर्तकों ने भगवान जगन्नाथ को प्रसन्न करने के लिए नारी सुलभ लावण्यता और सधे हुए डांस स्टेप्स से दर्शकों का मन मोह लिया। shilpgram utsav udaipur 2025
उदयपुर शहर से सटे हवाला क्षेत्र में हो रहे दस दिवसीय शिल्पग्राम उत्सव के पांचवें दिन गुरूवार को गोटीपुआ नृत्य के साथ ही अन्य प्रदेशों के कलाकारों की प्रस्तुतियों को देखने सर्द हवाओं के बीच दर्शक देर शाम तक दर्शक जमे रहे। गरबा नृत्य, जम्मू का पारंपरिक डोगरी लोक नृत्य जगरना,राजस्थान के सहरिया आदिवासी संस्कृति को उकेरता सहरिया स्वांग डांस व सफेद आंगी गेर भी दर्शकों को काफी पसंद आया। महाराष्ट्र के मल्लखंभ के कलाकारों के करतब, हरियाणा की घूमर और राजस्थान के लोक देवता गोगाजी को समर्पित डेरू नृत्य पर को भी दर्शकों ने बहुत सराहा। shilpgram utsav udaipur 2025
पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, उदयपुर के निदेशक फुरकान खान ने बताया कि शिल्पग्राम उत्सव में आने वाले लोगों की संख्या प्रतिदिन बढ़ रही है। हिवड़ा री हूक कार्यक्रम के तहत दर्शक कविता, गीत प्रस्तुत कर शिल्पग्राम उत्सव में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे है। प्रश्नोत्तरी में भी हर वर्ग उम्र के लोग भाग ले रहे है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


