राजस्थान समाज सेवा संस्थान का ” सेवा मन से” अभियान
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान समाज सेवा संस्थान उदयपुर के सेवा मन से अभियान के तहत मंगलवार को उदयपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्र के गिर्वा ब्लॉक के लिंबाफला, रोहीफला और आड़ के सरकारी स्कूल में बच्चों को 190 स्वेटर बांटे गए। गांवों में जरूरतमंद लोगों को कंबल भी वितरित किए गए। rajasthan samaj seva sansthan udaipur sweater distribution
संस्थान की उपाध्यक्ष मंजू लता ने बताया कि गिर्वा क्षेत्र में पोपल्टी पंचायत में पहाड़ियों के बीच स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय लिंबाफला, राजकीय प्राथमिक विद्यालय रोहीफला और राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय आड़ में बच्चे स्वेटर के अभाव में तेज सर्दी में भी ठिठुरते हुए पढ़ाई करने मजबूर थे। मंगलवार को संस्थान अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा के साथ टीम ने इन स्कूलों में पहुंचकर बच्चों को स्वेटर वितरित किए। संस्थान की सचिव लकी जैन ने बताया कि इन स्कूलों में सोजतिया ज्वैलर्स के सहयोग से स्वेटर बांटे गए। कोषाध्यक्ष रीना जैन भी मौजूद रही। पोलो ग्राउंड निवासी गजेंद्र जैन के सहयोग से बच्चों को जरूरत अनुसार ऊनी टोपी भी वितरित की गई। rajasthan samaj seva sansthan udaipur sweater distribution

जहां मोबाइल नेटवर्क भी नहीं आता, उस क्षेत्र के बच्चों की संस्थान ने ली सुध
स्कूल प्रधानाध्यापक और स्टाफ ने राजस्थान समाज सेवा संस्थान के इस प्रयास की सराहना की और कहां कि जिस क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क भी नहीं आता उस क्षेत्र के बच्चों की संस्थान ने सुध ली। स्टाफ ने इस बात की भी तारीफ की कि पहली बार कोई संस्थान हमारे स्कूल के बच्चों के सहयोग के लिए आगे आयी है और बच्चों को सर्दी से बचाने स्वेटर की सबसे ज्यादा जरूरत थी वह व्यवस्था तत्काल कर दी।


डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


