AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

हत्या करने कार से मारी टक्कर, युवक की हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार

Lucky Jain by Lucky Jain
December 19, 2025
Reading Time: 1 min read
udaipur surajpole police arrested three accused in murder charges killed man to hit his scooty by car


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मामूली कहासुनी पर की वारदात : एक आरोपी गोवर्धनविलास थाने का हिस्ट्रीशीटर

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर के सूरजपोल थाना पुलिस ने गुरूवार रात कार से स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार उसकी हत्या करने के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन कार सवार आरोपियों ने सिगरेट को लेकर हुई मामूली कहासुनी पर स्कूटी सवार दो युवकों को मारने की नियत से जानबूझ कर कार से टक्कर मारी और हत्या को एक्सीडेंट का रूप देने का प्रयास किया था। udaipur surajpole police arrested three accused in murder charges killed man to hit his scooty by car

उदयपुर पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने बताया कि हत्या के आरोप में दक्षिणी विस्तार कॉलोनी, बलीचा निवासी सोहेल उर्फ टेनी पुत्र मुनीर खां, खांजीपीर निवासी मोसीन पुत्र मोहसीन और गोसिया कॉलोनी निवासी सोहेल पुत्र शेर मोहम्मद को गिरफ्तार किया गया है। गुरूवार रात ये तीनों इनकी इनोवा हाईक्रॉस कार से बलीचा की तरफ घूम रहे थे। वहीं से मल्लातलाई निवासी आरव खोखर, दोस्त हिमांशु कल्याणा के साथ स्कुटी पर जा रहे थे।

रास्ते में एक जगह सिगरेट की बात पर कार सवार सोहेले, उसके साथियों की स्कूटी सवार आरव और हिमांशु से कहासुनी हो गयी थी। हालां कि उस वक्त आरव और हिमांशु वहां से स्कूटी लेकर आगे निकल आए। लेकिन आरोपियों ने कार से इनकी स्कूटी का पीछा करना शुरू किया और रास्ते में कई जगह टक्कर मार हत्या करने का प्रयास किया। दोनों स्कूटी से बलीचा से किशनपोल होकर मोगरावाड़ी पहुंचे थे कि आरोपियों ने इनकी स्कूटी को इनोवा कार से जोरदार टक्कर मारी और मौके से फरार हो गए। कार की टक्कर से आरव की मौत हो गयी, जबकि हिमांशु गंभीर घायल हो गया।

मामला एक्सीडेंट का लग रहा था, घायल हिमांशु के बयान से हुआ खुलासा

एडि.एसपी उमेश ओझा ने बताया कि मृतक के दादा मल्लातलाई निवासी भंवरलाल की रिपोर्ट पर पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया। प्रथमदृष्ट्या मामला एक्सीडेंट का लग रहा था, लेकिन कुछ बातें पुलिस को संदिग्ध लग रही थी, इस पर पुलिस ने घायल हिमांशु की स्थिति स्थिर होने पर उससे पूरा घटनाक्रम जाना तो उन्हें हत्या का पता चला। पुलिस ने क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले तो सारा मामला सामने आ गया। हत्या का पूरा घटनाक्रम सामने आने पर आज शुक्रवार को सूरजपोल थानाधिकारी रतन सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तीनों बदमाशों के संभावित ठिकानों पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया और हत्या में प्रयुक्त कार भी जब्त की है

आरोपी गोवर्धन विलास थाने का हिस्ट्रीशीटर

आरोपी सोहेल उर्फ टेनी गोवर्धन विलास थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है और उसके खिलाफ शहर के अलग-अलग थानो पर डकैती की योजना, हत्या, मारपीट सहित अन्य संगीन धाराओं में 6 से अधिक मामले दर्ज हैं।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newscrime in udaipurlatest news in hindimurder in udaipurRajasthanrajasthan newsudaipurUdaipur newsudaipur news updateUdaipur Policeudaipur surajpole policeudaipur surajpole police arrested three accused in murder

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .