उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर में फतहसागर किनारे हवाला क्षेत्र में स्थित शिल्पग्राम में लोककलाओं के महासंगम शिल्पग्राम उत्सव की शुरुआत 21 दिसंबर को होगी। दस दिवसीय शिल्पग्राम उत्सव में 22 राज्यों के लोक कलाकार लोक कलाओं पर आधारित प्रस्तुतियां देंगे। प्रतिदिन अलग-अलग मंचों पर दिनभर लोक नृत्यों की प्रस्तुति चलती रहेगी तथा शाम को 6 बजे से मुख्य मंच पर विशेष कार्यक्रम होंगे। shilpgram utsav 2025
पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के निदेशक फुरकान खान ने बताया कि 21 दिसंबर को राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे शिल्पग्राम उत्सव का उद्घाटन करेंगे। शिल्पग्राम उत्सव में पहले दिन शिल्पग्राम में दोपहर 3 बजे से आमजन का प्रवेश निःशुल्क रहेगा। लोक कलाओं की प्रस्तुतियों के लिए जाने माने इस उत्सव में देश भर की उत्कृष्ट लोक कलाओं का प्रदर्शन होगा। 91 आर्टिस्ट ग्रुप्स द्वारा देश की विभिन्न हिस्सों की 82 लोक कला का प्रदर्शन किया जाएगा। shilpgram utsav 2025

22 राज्यों के लोक कलाकार प्रस्तुतियां देंगे
उत्सव में राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखण्ड, असम, मेघालय, सिक्किम, पश्चिमी बंगाल, ओडिशा, मणिपुर, त्रिपुरा, छत्तीसगढ़, जम्मू कश्मीर, उत्तरप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, दादरा नगर हवेली के करीब 900 लोक कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। 22 से 29 दिसंबर तक हिवड़ा री हूक कार्यक्रम बंजारा मंच पर प्रतिदिन दोपहर 1 से 4 बजे तक आयोजित होगाए जिसमें दर्शकों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएंगी
दो कलाकारों को लोक कला पुरस्कार दिया जाएगा
इस बार शिल्पग्राम उत्सव में डॉ.कोमल कोठारी स्मृति लाइफटाइम अचीवमेंट लोक कला पुरस्कार राजकोट ;गुजरातद्ध के डॉ. निरंजन वल्लभभाई राज्यगुरु और जयपुर ;राजस्थानद्ध के रामनाथ चौधरी को प्रदान किया जाएगा। इस पुरस्कार में प्रत्येक को एक रजत पट्टिका के साथ ही 2.51 लाख रुपए की राशि दी जाती है। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पहला ऐसा केंद्र हैए जिसने लोक कला के क्षेत्र में ऐसा पुरस्कार देना आरम्भ किया। यह पुरस्कार राजस्थान के प्रसिद्ध कला मर्मज्ञ पद्मश्री डॉ. कोमल कोठारी जी की स्मृति में दिया जाता है।

400 क्राफ्ट स्टाल्स लगेगी
शिल्पग्राम उत्सव में करीब 400 क्राफ्ट स्टाल्स लगेंगी। इनमें करीब दो दर्जन राज्यों के 800 शिल्पकार और कारीगर अपना उत्पाद विक्रय करेंगे। इस बार जोधपुर से ऊन बोर्ड, कोलकाता के जूट बोर्ड और ट्राइफेड की ओर से भी स्टाल्स लगाई जाएंगी। विभिन्न राज्यों के स्वादिष्ट व्यंजन उपलब्ध करवाने के लिए चार फूड ज़ोन बनाए गए हैं, जहां 12 राज्यों के फूड का जायका लिया जा सकेगा।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


