AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

मथुरा: भीषण सड़क हादसा, 13 लोग जिंदा जले, 8 बसें, 4 कारें भिड़ीं, वाहनों में लगी आग

Lucky Jain by Lucky Jain
December 16, 2025
Reading Time: 2 mins read
Mathura yamuna expressway accident, 13 people burned alive -2


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोहरे के कारण यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा : डीएनए सैंपल से हो सकेगी मृतकों की पहचान

मथुरा,(एआर लाइव न्यूज)। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन संख्या 127 पर मंगलवार सुबह एक भीषण हादसा हो गया। घने कोहरे के कारण 7 प्राइवेट ट्रेवल्स की बसें, एक रोडवेज बस और 4 कारों में भीषण भिड़ंत हुई और वाहनों में आग लग गयी। आग की चपेट में आए 13 लोग जिंदा जल गए, जबकि 70 से ज्यादा लोग झुलसे और घायल हैं, इनमें कुछ की हालत बेहद नाजुक है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। ये वाहन यमुना एक्सप्रेसवे पर अयोध्या से दिल्ली की तरफ जा रहे थे। Mathura yamuna expressway accident, 13 people burned alive, 8 buses and 4 cars collided, vehicles caught fire

हादसे की सूचना पर फायरब्रिगेड, एंबुलेंस और पुलिस अधिकारी मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बचावकर्मियों के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर घायल और झुलसे हुए लोगों को हॉस्पिटल पहुंचाया। वहीं फायरब्रिगेड ने हादसे का शिकार हुए वाहनों में लगी आग पर काबू पाया। वाहनों में फंसने से आग की चपेट में आए लोगों के शव इतनी बुरी तरफ झुलस गए, कि उनकी पहचान करना मुमकिन नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि डीएनए टेस्ट से मृतकों की शिनाख्त की जाएगी। पूरे मामले को लेकर मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं।

Mathura yamuna expressway accident, 13 people burned alive -3

मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता

सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे में मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की हैं और अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश हैं। मुख्यमंत्री योगी ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

स्लीपर बसों में जिंदा जले यात्री

हादसा अलसुबह हुआ, जब यात्री बसों में गहरी नींद में थे। अचानक हुए एक्सीडेंट में यात्रियों को बचने का मौका तक नहीं मिला। कई यात्रियों ने तो कूद कर जान बचायी, वहीं कुछ यात्री बस में ही फंस गए और आग की चपेट में आने से उनकी दर्दनाक मौत हुई।

एक्सप्रेस वे पर लगा लंबा जाम

हादसे में बाद एक्सप्रेस वे पर 5 किलोमीटर का लंबा जाम लग गया। राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारियों ने शवों को मोरचरी में रखवाकर जले हुए वाहनों को मौके से हटाया। जिसके बाद बैरिकेडिंग कराकर एक्सप्रेसवे पर यातायात शुरू कराया गया है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newslatest news in hindiMathura road accidentmathura uttar pradeshMathura yamuna expressway accidentMathura yamuna expressway accident 13 people burn alive 8 buses and 4 cars collidedRajasthanrajasthan newsudaipurUdaipur newsudaipur news updateuttar pradeshuttar pradesh AR Live News

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .