AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Rajasthan

भीलवाड़ा में शुरू हुआ जीबीएच सिम्स हॉस्पीटल

Lucky Jain by Lucky Jain
December 16, 2025
Reading Time: 1 min read
GBH SIMS hospital bhilwara


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भीलवाड़ा,(एआर लाइव न्यूज)। भीलवाड़ा का सिम्स हॉस्पिटल अब जीबीएच ग्रुप से जुड़ गया है। इसे अब जीबीएच सिम्स हॉस्पिटल के नाम से पहचाना जाएगा। इसका विधिवत शुभारंभ सांसद दामोदर अग्रवाल, विधायक अशोक कोठारी व संतों की मौजूदगी में हुआ है। जीबीएच ग्रुप के चेयरमैन एवं अमेरिका में चिकित्सारत कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. कीर्ति जैन ने बताया कि पिछले चार माह से जीबीएच ग्रुप के उदयपुर के वरिष्ठ व अनुभवी सुपरस्पेशियलिटी डॉक्टर्स हर शनिवार भीलवाड़ा में सेवाएं दे रहे थे। रोबोटिक सर्जरी, कैंसर का इलाज एवं रेडिएशन की सुविधा को भी भीलवाड़ा में जल्द शुरू किया जाएगा, ताकि मरीजों को उदयपुर, अहमदाबाद, अजमेर या जयपुर जाने की जरूरत नहीं रहेगी। अब भीलवाड़ा में हर मरीज को बेहतर उपचार एक छत के नीचे अपने शहर में उपलब्ध कराना लक्ष्य रहेगा। now SIMS Hospital will known as GBH SIMS hospital in bhilwara, SIMS Hospital merger with udaipur gbh group of hospitals

डॉ. कीर्ति जैन ने बताया जीबीएच ग्रुप ने 20 वर्ष पहले उदयपुर संभाग के पहले निजी हॉस्पिटल जीबीएच अमेरिकन हॉस्पिटल की स्थापना की थी। उसके बाद ग्रुप ने कैंसर हॉस्पिटल, जनरल हॉस्पिटल और मेडिकल कॉलेज की स्थापना की। भीलवाड़ा में चिकित्सकीय दृष्टि से विकास की जरूरत को देखते हुए यह निर्णय लिया गया। सिम्स हॉस्पिटल के बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर और श्रेष्ठ डॉक्टर्स टीम के साथ जुड़कर यह संभव हुआ। अब इसे जीबीएच सिम्स हॉस्पिटल के नाम से पहचाना जाएगा।

हर मरीज को 100 रूपए में मिलेगी ओपीडी सुविधा

शुभारंभ समारोह में भीलवाड़ा के सांसद दामोदर अग्रवाल और विधायक अशोक कोठारी ने कहा कि सिम्स से जीबीएच सिम्स हॉस्पिटल होना, लोगों के लिए इसलिए भी अच्छा है क्यों कि अब भीलवाड़ा में अच्छे डॉक्टर इलाज के लिए हर समय मिल सकेंगे। दोनों जनप्रतिनिधियों के वक्तव्यों के बाद चेयरमैन डॉ. कीर्ति जैन ने मंच से जीबीएच सिम्स में पहुंचने वाले हर मरीज को मात्र सौ रूपए में ओपीडी सुविधा देने, अगले एक माह में रोबोटिक सर्जरी की सुविधा देने और अगले एक वर्ष के भीतर कैंसर रेडिएशन की मशीन स्थापित करने व सभी तरह के कैंसर इलाज के विशेषज्ञ डॉक्टर्स की नियमित सेवाएं जीबीएच सिम्स में शुरू करने का भरोसा दिलाया।

अब मरीज को यहां हर सरकारी योजना और कैशलेस इलाज की सुविधा भी उपलब्ध होगी

जीबीएच सिम्स के डायरेक्टर डॉ. हरीष मारू ने बताया कि सिम्स हॉस्पिटल को सही तरीके से हॉस्पिटल संचालन के लिए अनुभवी मार्गदर्शक व सहयोगी की जरूरत थी। यह सभी संभावना जीबीएच ग्रुप में देखी गई और प्रस्ताव दिया गया जिसे चेयरमैन डॉ. कीर्ति जैन ने स्वीकार किया। अब यहां हर सरकारी योजना, टीपीए, इंश्योरेंस, ईएसआई में कैशलेस इलाज की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। कई कंपनियों से एमओयू हो चुका है एवं आगामी दिनों में कई और से एमओयू करके अधिक से अधिक लोगों को लाभांवित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जीबीएच के उदयपुर स्थित हॉस्पिटल में सभी तरह का इलाज, जांच उपलब्ध है। वैसी ही सुविधा यहां भी दी जाएगी। डॉ. सुरभि पोरवाल ने बताया कि शुभारंभ समारोह में प्रमुख उद्योगपति पंकज ओसवाल, महंग बनवारी शरण शास्त्री, हेमराज पोस्तवाल, मालेश्वरी बाबूगिरी बतौर अतिथि मंचासीन रहे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsgbh group of hospitalsGBH SIMS hospitalGBH SIMS hospital bhilwaralatest news in hindiRajasthanrajasthan newsSIMS Hospital merger with udaipur gbh group of hospitalsUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .