AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर की मनस्वी अंटार्कटिका के सर्वोच्च शिखर पर पहुंचने वाली राजस्थान की पहली महिला

Lucky Jain by Lucky Jain
December 15, 2025
Reading Time: 1 min read
Manaswi agrawal from Udaipur reach on highest peak of Antarctica vinson massif first person of rajasthan


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अंटार्कटिका के सर्वोच्च शिखर विन्सन मैसिफ पर फहराया तिरंगा : 16500 फीट की ऊंचाई और तापमान माइनस 60 डिग्री सेल्सियस में भी हार नहीं मानी

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। अंटार्कटिका महाद्वीप के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर विन्सन मैसिफ पर भारतीय ध्वज फहराकर उदयपुर की मनस्वी अग्रवाल ने उदयपुर ही नहीं, राजस्थान का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर गौरवान्वित किया है। मनस्वी ने 12 दिसम्बर 2025 को यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की और वे इस दुर्गम शिखर पर पहुंचने वाली राजस्थान की पहली शख्सियत बन गई हैं। अब तक राजस्थान से कोई भी पुरूष या महिला इस दुर्गम शिखर तक नहीं पहुंचा है। Manasvi agarwal from Udaipur reach on highest peak of Antarctica vinson massif first person of rajasthan

समुद्र तल से लगभग 5 हजार मीटर (करीब 16500 फीट) की ऊंचाई पर स्थित विन्सन मैसिफ पृथ्वी के अंतिम छोर पर स्थित है। यह पर्वत शिखर पूर्णत बर्फ से ढका हुआ है, जहां हजारों किलोमीटर तक कोई मानव आबादी नहीं है। चारों ओर केवल बर्फ का साम्राज्य फैला है और तापमान कई बार माइनस 60 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। इन्हीं विषम परिस्थितियों के कारण इस शिखर पर सफलतापूर्वक आरोहण को पर्वतारोहण के क्षेत्र में सबसे चुनौतीपूर्ण अभियानों में गिना जाता है।विशेषज्ञों के अनुसार प्रतिवर्ष पूरी दुनिया से अधिकतम 50 पर्वतारोही ही इस शिखर तक पहुंच पाते हैं। अब तक भारत से 10 से भी कम पर्वतारोही विन्सन मैसिफ पर चढ़ने में सफल हुए हैं और इस ऐतिहासिक सफलता में अब मनस्वी अग्रवाल का नाम भी जुड़ गया है।

कठिन प्रशिक्षण और अनुशासन का परिणाम

मनस्वी अग्रवाल ने बताया कि यह उपलब्धि वर्षों के कठोर प्रशिक्षण और अनुशासन का परिणाम है। उन्होंने माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट, देरांग (अरुणाचल प्रदेश) तथा हिमालयन माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट, दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल) से मूलभूत एवं एडवांस पर्वतारोहण प्रशिक्षण सफलतापूर्वक प्राप्त किया है। इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों के अंतर्गत लगभग एक माह तक 6 हजार 500 मीटर ऊंची बर्फीली चोटियों पर रहकर कठिन अभ्यास करना होता है। ये दोनों संस्थान भारतीय सेना द्वारा संचालित हैं।
इसके अतिरिक्त उन्होंने गुजरात सरकार द्वारा संचालित स्वामी विवेकानंद रॉक क्लाइम्बिंग संस्थान से भी गहन प्रशिक्षण प्राप्त किया है और वे इस क्षेत्र की प्रमाणित प्रशिक्षक भी हैं।

अगला लक्ष्य- सात महाद्वीपों के शिखर

मनस्वी इससे पूर्व इसी वर्ष यूरोपीय महाद्वीप के सर्वोच्च शिखर माउंट एलब्रुस तथा अफ्रीकी महाद्वीप के सर्वोच्च शिखर माउंट किलीमंजारो को भी सफलतापूर्वक फतह कर चुकी हैं। उनका लक्ष्य आगामी वर्ष में विश्व के सभी सातों महाद्वीपों के सर्वोच्च शिखर पर पहुंचकर सेवन समिट्स चुनौती को पूर्ण करना है।

खेल, शिक्षा और शोध में समान उत्कृष्टता

मनस्वी के पिता राजस्थान वित्त सेवाओं से सेवानिवृत अतिरिक्त निदेशक टीआर अग्रवाल और मां मीरा गर्ल्स कॉलेज में वरिष्ठ आचार्य सरोज गुप्ता ने बताया कि पर्वतारोहण के साथ-साथ मनस्वी का खेल और शिक्षा में भी बेहतरीन प्रदर्शन रहा है। वे 10 मीटर राइफल शूटिंग में नेशनल शूटर रह चुकी हैं। शैक्षणिक क्षेत्र में भी मनस्वी ने गुजरात नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, गांधीनगर से पांच वर्षीय कानून पाठ्यक्रम पूर्ण कर स्नातकोत्तर किया। वर्तमान में पर्यावरणीय कानून विषय पर पीएचडी कर रही हैं। हाल ही उन्होंने यूजीसी द्वारा आयोजित सहायक आचार्य पात्रता परीक्षा को उत्तीर्ण किया है। वर्तमान में वे सिंघानिया लॉ कॉलेज में सहायक आचार्य पद पर काम कर रही है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newshighest peak of Antarctica vinson massiflatest news in hindiManaswi agrawal from UdaipurManaswi agrawal from Udaipur reach on highest peak of Antarctica vinson massifManaswi agrawal reached on vinson massifmountaineer Manaswi agrawaludaipurUdaipur newsudaipur news updatevinson massif

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .