राजस्थान समाज सेवा संस्थान उदयपुर का सेवा मन से अभियान
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर जिले के सरकारी स्कूलों के बच्चों को तेज सर्दी से बचाने राजस्थान समाज सेवा संस्थान उदयपुर ने सेवा मन से अभियान के तहत शुक्रवार को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बोरों का गुड़ा में 147 बच्चों को स्वेटर और ऊनी टोपी उपलब्ध करवाई गई। Rajasthan samaj seva sansthan Udaipur sweater Distribution in Boro Ka Guda amberi udaipur
संस्थान के संरक्षक दिनेश कोठारी ने बताया कि अंबेरी क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बोरों का गुड़ा में अधिकांश बच्चे तेज सर्दी में भी बिना स्वेटर के ही स्कूल आने मजबूर थे। संस्थान को इसकी जानकारी मिलने पर शुक्रवार को स्कूल अध्यापिका रेणु व्यास और समाजसेवी भुवनेश व्यास (पूर्व पंचायत समिति सदस्य बड़गांव) के सहयोग से सभी बच्चों को स्वेटर उपलब्ध करवाए गए। संस्थान अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने बताया कि पोलोग्राउंड निवासी गजेंद्र जैन के सहयोग से सभी बच्चों को ऊनी टोपी भी बांटी गई। स्वेटर वितरण के दौरान संस्थान की सेवा टीम के सदस्य अंशुल पालीवाल व कपिल शर्मा भी मौजूद रहे। संस्थान की तरफ से स्कूली बच्चों को स्वेटर वितरण का यह अभियान लगातार तीसरे साल जारी है। Rajasthan samaj seva sansthan Udaipur sweater Distribution in Boro Ka Guda amberi udaipur

स्कूल स्टाफ ने की संस्थान की सराहना
संस्थान सचिव लकी जैन ने बताया कि स्कूल स्टाफ ने संस्थान के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि शहरी क्षेत्र में होने के बावजूद यह स्कूल भामाशाह,दानदाताओं की नजरों से दूर था। राजस्थान समाज सेवा संस्थान ने बच्चों की मजबूरी की जानकारी मिलते ही सभी बच्चों के लिए स्वेटर और ऊनी टोपी की व्यवस्था कर दी। संस्थान की तरफ से स्कूल स्टाफ को भविष्य में भी इस स्कूल के बच्चों के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया गया।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


