AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

मुख्यमंत्री ने दिया प्रवासी राजस्थानी सम्मान, अनिल अग्रवाल बोले राजस्थान में 1 लाख करोड़ निवेश, उत्पादन होगा दोगुना

Lucky Jain by Lucky Jain
December 10, 2025
Reading Time: 1 min read
vedanta group chairman anil agarwal honours with Pravasi Rajasthani Samman by cm bhajan lala sharma


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आत्मनिर्भरता को बढ़ावा, नया फर्टिलाइजर प्लांट करेगा आयात में बड़ी कटौती

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। देश के जाने माने इंडस्ट्रलिस्ट और वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल को जयपुर में पहले प्रवासी राजस्थानी दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में “प्रवासी राजस्थानी सम्मान” से सम्मानित किया गया। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उन्हें यह पुरस्कार उद्योग, रोजगार और सामाजिक विकास में उनके योगदान के लिए प्रदान किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, भूपेंद्र यादव, राज्यपाल राजस्थान हरिभाऊ बागड़े, राज्यपाल पंजाब गुलाब चंद कटारिया उपस्थित थे। vedanta group chairman anil agarwal honours with Pravasi Rajasthani Samman by cm bhajan lala sharma

इस अवसर पर अनिल अग्रवाल ने बड़ी घोषणा की कि समूह जिंक, सीसा, चांदी, तेल-गैस और रिन्यूएबल ऊर्जा में अपना उत्पादन 1 लाख करोड़ रूपए के निवेश से दोगुना करेगा। उन्होंने कहा कि विकसित भारत की राह राजस्थान से होकर गुजरेगी। राजस्थान की धरती में तेल-गैस और मिनरल्स का अपार भंडार हैं, इसलिए राज्य देश की अर्थव्यवस्था को और ऊंचाई दे सकता है। उन्होंने कहा कि पंजाब जैसे अन्न देता है, वैसा ही राजस्थान आने वाले वर्षों में दुनिया को मिनरल्स और प्राकृतिक संसाधन उपलब्ध कराने की क्षमता रखता है।

नए जिंक पार्क से उद्योगों में आएगी रौनक, बड़े पैमाने पर रोजगार

वेदांता समूह राजस्थान में जिंक पार्क की स्थापना के साथ छोटे और मध्यम जिंक उत्पादक उद्योगों को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है। अग्रवाल ने बताया कि 200 नई इंडस्ट्री स्थापित करने की क्षमता वाले ज़िंक इंटरनेशनल इंडस्ट्रियल पार्क में बिजली, पानी, रॉ मैटेरियल और इंफ्रास्ट्रक्चर की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। जिससे एमएसएमई और डाउनस्ट्रीम सेक्टर को प्रोत्साहन मिलेगा। इसी के साथ-साथ वेदांता समूह द्वारा राजस्थान एवं उत्तर भारत का पहला फॉस्फेट उर्वरक प्लांट लगाया जा रहा है। यह परियोजना राजस्थान को ग्रीन राजस्थान बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।

राजस्थान में 1.5 लाख करोड़ से अधिक का निवेश कर चुका है वेदांता समूह

अनिल अग्रवाल के नेतृत्व में वेदांता समूह अब तक राजस्थान में 1.5 लाख करोड़ रूपए से अधिक का निवेश कर चुका है, जिससे लाखों रोजगार के अवसर उत्पन्न हुए और पिछले दशक में राष्ट्रीय एवं राज्य कोष में लगभग 3 लाख करोड़ रूपए का योगदान दिया गया है। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान जिंक अधिग्रहण के बाद उत्पादन में 10 गुना वृद्धि की गई और आज भारत चांदी का आयातक नहीं बल्कि उत्पादक बनने की स्थिति में है।

राजस्थान की मिट्टी में 40 से अधिक प्रकार के विश्वस्तरीय पत्थर मौजूद हैं

कार्यक्रम के दौरान अनिल अग्रवाल ने कहा कि राजस्थान ने मुझे सिर्फ अवसर ही नहीं दिए, बल्कि मेरी पहचान भी बनाई। यहां वापस आकर हमेशा घर जैसा अपनापन महसूस होता है। मेरा विश्वास है कि आने वाले समय में ऊर्जा, तकनीक और वित्तीय सेवाओं में राजस्थान की भूमिका और अधिक प्रभावशाली होगी। राजस्थान की मिट्टी में 40 से अधिक प्रकार के विश्वस्तरीय पत्थर मौजूद हैं, जिन्हें पॉलिशिंग व फिनिशिंग के साथ वैश्विक बाजारों तक पहुंचाया जा सकता है।

अनिल अग्रवाल का राजस्थान से भावनात्मक और आर्थिक दोनों रूप से गहरा संबंध रहा है। वेदांता ने हिंदुस्तान जिंक को पुनर्जीवित किया, कई बंद खदानों को सक्रिय किया और एमएसएमई को बढ़ावा देने के लिए देश का पहला आधुनिक जिंक पार्क स्थापित कर रहा है।

सीएम ने युवाओं से कहा वे नौकरी लेने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंच से वेदांता समूह द्वारा राजस्थान में किये जा रहे निवेश और अवसरों को इंगित करते हुए कहा कि सरकार युवाओं के लिए रोजगार के अवसर लेकर आ रही है, युवा मिलकर उद्योग लगा सकते हैं, इकाई लगा सकते हैं, इसी के लिए सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि छोटे-बड़े उद्योगों से युवाओं को स्किल डेवलपमेंट के माध्यम से रोजगार के अवसर मिलेंगे, उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नौकरी लेने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले बने।

वेदांता ग्रुप केर्न के माध्यम से भारत का सबसे बड़ा निजी तेल उत्पादक हैए और इसकी कंपनी हिंदुस्तान जिंक देश की सबसे बड़ी जिंक, सीसा और चांदी उत्पादक कंपनी हैए जिनका संचालन मुख्य रूप से राजस्थान से होता है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की सिंगल विंडो और सेल्फ सर्टिफिकेशन व्यवस्था से निवेशकों को तेज और पारदर्शी अनुमति मिल रही है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newscm bhajan lala sharmalatest news in hindiPravasi Rajasthani SammanRajasthanrajasthan newsudaipurUdaipur newsudaipur news updatevedanta group chairman anil agarwalvedanta group chairman anil agarwal honours with Pravasi Rajasthani Samman

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .