उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। इंदिरा आईवीएफ और इंदिरा एंटरटेनमेंट के मालिक डॉ. अजय मुर्डिया के साथ 30 करोड़ रूपए की धोखाधड़ी के मामले में उदयपुर पुलिस ने फिल्म डायरेक्टर विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेताम्बरी भट्ट को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को उदयपुर पुलिस ने मुंबई पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन कर श्वेतांबरी भट्ट की बहन के घर दबिश दी और विक्रम भट्ट, श्वेताम्बरी भट्ट को गिरफ्तार किया। udaipur police arrest Film director Vikram Bhatt and Shwetambari bhatt for allegedly 30 crore rs fraud with Indira IVF dr Ajay Murdia
उदयपुर पुलिस ने विक्रम भट्ट और श्वेताम्बरी भट्ट को मुंबई के बांद्रा कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड प्राप्त किया है और अब उदयपुर पुलिस दोनों को लेकर उदयपुर आ रही है। संभवतः विक्रम भट्ट को सोमवार को उदयपुर की कोर्ट में पेश किया जाएगा। उदयपुर एसपी योगेश गोयल ने पुष्टि की है कि डॉ. अजय मुर्डिया के साथ हुई धोखाधड़ी मामले में उदयपुर पुलिस विक्रम भट्ट और श्वेताम्बरी भट्ट को डिटेन कर उदयपुर ला रही है।
लुकआउट नोटिस जारी करवा चुकी है पुलिस
मामले में इससे पहले उदयपुर पुलिस मामले में आरोपी डायरेक्टर विक्रम भट्ट के को-प्रोड्यूसर मेहबूब अंसारी और वेंडर संदीप त्रिभोवन को गिरफ्तार कर चुकी है। गौरतलब है कि उदयपुर पुलिस ने अजय मुर्डिया के साथ धोखाधड़ी के आरोप में फिल्म निर्माता विक्रम भट्ट, उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट सहित छह अन्य व्यक्तियों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करवाया हुआ है, ताकि वे देश छोड़ कर न जा सकें।
गत माह अजय मुर्डिया ने उदयपुर के भूपालपुरा थाने में मुंबई निवासी बॉलीवुड के फिल्म डायरेक्टर विक्रम भट्ट, उनकी पत्नी श्वेताम्बरी भट्ट, बेटी कृष्णा, फिल्म को प्रोड्यूसर मेहबूब अंसारी, दिल्ली निवासी मुदित बुट्टान, फेडरेशन ऑफ वेस्टन इंडिया सिने एम्पलॉयज एफडब्ल्यूआईसीई के चेयरमैन गंगेश्वरलाल श्रीवास्तव, जनरल सेक्रेटरी अशोक दुबे और उदयपुर के सहेलीमार्ग निवासी दिनेश कटारिया पुत्र सुरेश कटारिया के खिलाफ 30 करोड़ रूपए की धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज करवायी है।
47 करोड़ में 4 फिल्में बनानी थीं, 44 करोड़ लेकर दो फिल्में ही बनायी, अग्रिम भुगतान रोका तो फिल्म शूटिंग रोक दी
अजय मुर्डिय ने एफआईआर में बताया है कि उदयपुर के दिनेश कटारिया ने डॉ. अजय मुर्डिया की विक्रम भट्ट से मुलाकात करवायी थी। इंदिरा एंटरटेनमेंट के बैनर तले उनकी बायोग्राफी सहित चार फिल्में 47 करोड़ रूपए में रिलीज करने का एग्रीमेंट किया था। 44 करोड़ 70 लाख का भुगतान करने के बाद सिर्फ दो फिल्मे रिलीज हुई, अजय मुर्डिया ने और ज्यादा पेमेंट करने से इनकार कर दिया तो विक्रम भट्ट ने आगे की दो फिल्मों का काम बीच में ही रोक दिया। अजय मुर्डिया को विक्रम भट्ट के कार्यालय से प्राप्त दस्तावेजों से ही पता चला कि विक्रम भट्ट और श्वेतांबरी उनके साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं। वेंडर्स और फिल्म बनाने के नाम पर उनसे बहुत ज्यादा भुगतान लिया गया है। अजय मुर्डिया ने आरोपीगणों पर उनके साथ करीब 30 करोड़ रूपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।
यह भी पढ़ें : ऐसे हुई डॉ अजय मुर्डिया के साथ धोखाधड़ी
यह भी पढ़ें : को-प्रोड्यूसर और वेंडर गिरफ्तार
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


