AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Udaipur

AIIMS उदयपुर में हुई व्हाइट कोट सेरेमनी: एमबीबीएस स्टूडेंट्स को रोगियों की सेवा की शपथ दिलायी

Lucky Jain by Lucky Jain
November 30, 2025
Reading Time: 1 min read
White Coat Ceremony held at AIIMS Udaipur for MBBS students 2025-26 batch


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। अमेरिकन इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) उदयपुर में नव प्रवेशित 150 एमबीबीएस छात्रों के लिये व्हाइट कोट सेरेमनी का आयोजन हुआ। इस अवसर पर छात्रों को चिकित्सकों द्वारा धारण किए जाने वाले व्हाइट कोट के महत्व की जानकारी दी गयी और उन्हें रोगियों की सेवा के प्रति समर्पण की शपथ दिलायी गयी। White Coat Ceremony held at AIIMS Udaipur: MBBS students took oath to serve patients

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन, पद्मश्री श्याम सुन्दर जी पालीवाल और संस्थान के चेयरमैन डॉ. कीर्ति कुमार जैन ने प्रेरक उद्बोधन से एमबीबीएस स्टूडेंट्स का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में डीन डॉ. विनय जोशी ने छात्रों को व्हाइट कोट पहनाकर चिकित्सा पेशे के प्रति समर्पण की शपथ दिलाई।

White Coat Ceremony held at AIIMS Udaipur for MBBS students 2025-26 batch

नोबल प्रोफेशन की तरफ बढ़े पहले कदम के लिए दी शुभकामनाएं

संस्थान के चेयरमेन डॉ. कीर्ति जैन ने छात्रों को व्हाइट कोट एवं एक डॉक्टर होने की महत्ता बताई। उन्होंने छात्रों को चिकित्सा क्षेत्र में उच्च नैतिक मूल्यों, संवदेनशीलता और समर्पण के साथ कार्य करने के लिये प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि डॉक्टरी का पेशा निरन्तर सीखने और गहन उत्तरदायित्व से भरे जीवन का संकेत है, जिसमें समाज के विश्वास एवं अपेक्षाएं इन्हीं भावी डॉक्टरों के कंधों पर आती है।

कार्यक्रम में छात्रों के साथ उनके अभिभावक भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के संरक्षक डॉ. एसके कौशिक, ग्रुप डायरेक्टर डॉ. आनन्द झा ने अपने उद्बोधन से स्टूडेंट्स को एक नोबल प्रोफेशन की तरफ उनके पहले कदम के लिए शुभकामनाएं देते हुए प्रोत्साहित किया।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: AIIMS UDAIPURamerican international institute of medical scienceanand jhaar live newsGBH Group chairman dr kirti jaingbh group of hospital udaipurlatest news in hindiudaipurUdaipur newsudaipur news updatewhite coat ceremony

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .