उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सीएमएचओ डॉ. अशोक आदित्य ने शनिवार को औचक निरीक्षण करते हुए सायरा कस्बे स्थित घर में अवैध रूप से चल रहे क्लीनिक पर कार्यवाही की है। यह क्लीनिक सरकारी मेल नर्सिंग ऑफीसर जसराज सोलंकी द्वारा संचालित किया जा रहा था। जसराज सोलंकी सरकारी मेल नर्स आफीसर है और सायरा स्थित सरकारी स्वास्थ्य केन्द्र में पिछले 25 वर्षों से कार्यरत है। udaipur cmho seized illegal clinic running by of government nurse
सीएमएचओ डॉ. अशोक आदित्य ने बताया कि कुछ समय से शिकायत मिल रही थी कि सरकारी मेल नर्स जसराज सोलंकी अपने घर पर अवैध रूप से क्लीनिक संचालित कर रहा है। इस पर शनिवार को डिप्टी सीएमएचओ डॉ. विक्रम सिंह, डीपीसी डॉ. मोहन सिंह और कालू व्यास के साथ सायरा में जसराज सोलंकी के घर पर औचक निरीक्षण किया।
अवैध क्लीनिक में भर्ती थे मरीज
सीएमएचओ के नेतृत्व में गयी टीम ने औचक निरीक्षण में पाया कि वहां अवैध रूप से क्लीनिक संचालित किया जा रहा था। क्लीनिक में मरीजों के लिए बैड भी लगे हुए थे और मरीजों को भर्ती भी किया हुआ था। क्लीनिंग परिसर की तलाशी में भारी मात्रा में सरकारी दवाइयां और निजी स्तर पर खरीदी गयी दवाइयां मिली। बरामद हुई दवाइयों की कीमत करीब 3 लाख रूपए है। टीम ने अवैध क्लीनिक को सीज कर बरामद हुई सभी दवाइयां जब्त कर ली हैं। सीएमएचओ ने बताया कि आरोपी जसराज सोलंकी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


