AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्री की मौत, महिला घायल

Lucky Jain by Lucky Jain
November 29, 2025
Reading Time: 1 min read
accident in Udaipur container truck hits bike father and daughter died near dabok airport


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर-चित्तौड़गढ़ हाईवे पर डबोक एयरपोर्ट के पास हुआ हादसा

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर जिले के डबोक थाना क्षेत्र में एयरपोर्ट रोड पर वातड़ा होटल के सामने तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक को टक्कर मार दी, हादसे में पिता-पुत्री की मौत हो गयी, जबकि मां गंभीर घायल हैं। हादसे के बाद कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव मोरचरी में रखवाए और घायल महिला को हॉस्पिटल पहुंचाया। पुलिस ने पास के जंगलों से कंटेनर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। accident in Udaipur container truck hits bike father and daughter died

थानाधिकारी हुकम सिंह ने बताया कि हादसे में उदयपुर शहर के भोपामगरी निवासी देवीलाल वसीटा (46), इनकी 11 वर्षीय बेटी देवासी वसीटा की मौत हुई है, जबकि बाइक पर पीछे बैठी देवीलाल की पत्नी कला वसीटा (43) गंभीर घायल हैं। देवीलाल, पत्नी और बेटी के साथ सुबह बाइक से उदयपुर से भटेवर की तरफ जा रहे थे। एयरपोर्ट के पास पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे कंटेनर ने ओवरटेक करने समय बाइक को टक्कर मार दी।

कंटेनर की टक्कर से पिता-पुत्री बाइक सहित टायर के नीचे कुचले गए

कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार देवीलाल और इनकी बेटी देवासी बाइक सहित कंटेनर टायर के नीचे आ गए और इनकी मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि सड़क के दूसरी ओर गिरने से कला वसीटा गंभीर घायल हो गयी, जिसका उदयपुर के एमबी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। भीड़ को आता देख कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया, जिसे पुलिस ने पास के क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है और कंटेनर जब्त किया है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: accident in udaipuraccident in Udaipur container truck hits bike father and daughter died near dabok airportar live newsdabok udaipurlatest news in hindiRajasthanrajasthan newsroad accident in udaipurudaipurUdaipur container truck hits bike near dabok airportUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .