10 लाख रूपए की रिश्वत की मांग कर परिवादी को कर रहा था परेशान
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) राजसमंद की टीम ने जिले के कुंवारिया के भाणा सर्किल के रेवेन्यू इंस्पेक्टर (आरआई) कमलेश चन्द्र खटीक को 7 लाख रूपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। भू-प्रबन्ध विभाग द्वारा चलाये जा रहे पैमाईश कार्य में परिवादी की आराजीयात का मौके के हिसाब से पैमाईश की कार्यवाही करने एवं नक्शा शुद्धिकरण करने की एवज में 10 लाख रिश्वत की मांग की थी। rajsamand acb arrest revenue inspector for taking rs 7 lakh bribe in kunwariya
एसीबी महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी चौकी राजसमन्द को परिवादी ने शिकायत दी थी। शिकायत में बताया था कि कुंवारिया तहसील के भाणा वृत के भू-अभिलेख निरीक्षक कमलेश चन्द्र खटीक रेवेन्यू डिपार्टमेंट के तहत भू-प्रबन्ध विभाग द्वारा चलाये जा रहे पैमाईश कार्य में परिवादी की आराजीयात का मौके के हिसाब से पैमाईश की कार्यवाही करने एवं नक्शा शुद्धिकरण करने की एवज में रिश्वत राशि 10 लाख रूपये की मांग कर परेशान किया जा रहा है।
शिकायत का एसीबी टीम ने सत्यापन किया तो आरोपी आरआई कमलेश चन्द्र खटीक के रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हुई। इस पर एसीबी चौकी राजसमंद के एडि.एसपी हिम्मत सिंह चारण के नेतृत्व में एसीबी टीम ने ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी भू-अभिलेख निरीक्षक कमलेश चन्द्र खटीक को 7 लाख रूपए (70 हजार भारतीय मुद्रा और 6.30 लाख डमी नोट) की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


