सत्ता में होने के बावजूद भाजपा के नेता अपने प्रत्याशी को जीत नहीं दिलवा पाए
बारां,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान के बारां जिले की अंता विधानसभा सीट पर हुए उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया ने त्रिकोणिय मुकाबले में भाजपा के मोरपाल सुमन को परास्त कर दिया। निर्दलीय नरेश मीणा कड़े मुकाबले में तीसरे स्थान पर रहे। उप चुनाव से पहले यह सीट भाजपा के पास थी। Bye Election ANTA banra rajasthan Result
भारत निर्वाचन आयोग से प्राप्त चुनाव परिणाम के अनुसार कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जैन ने भाजपा के मोरपाल सुमन को 15612 वोट से पराजित किया। जैन को 69571 वोट मिले जबकि मोरपाल को 53959 वोट मिले। चुनावी टक्कर में तीसरे नंबर पर रहे निर्दलीय नरेश मीणा को 53800 वोट मिले। प्रदेश में भाजपा की सरकार होने से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित पार्टी के नेताओं ने चुनाव प्रचार में पूरा दम लगाया उसके बावजूद पार्टी प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा है। Bye Election ANTA banra rajasthan Result
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें



