उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। गीतांजली यूनिवर्सिटी, उदयपुर में एमबीबीएस प्रथम प्रोफेशनल बैच-2025 के विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 250 नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों ने भाग लिया। Geetanjali University MBBS batch 2025 Orientation Program
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गीतांजली ग्रुप के चेयरमैन जेपी अग्रवाल रहे तथा विशेष अतिथि के रूप में गीतांजली ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अंकित अग्रवाल एवं डॉ. आरके व्यास (प्रेसिडेंट, गीतांजली यूनिवर्सिटी) उपस्थित रहे। चेयरमैन जेपी अग्रवाल ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में ज्ञानार्जन एवं कौशल विकास के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों को अच्छे संस्कारों और आदतों को अपनाने की सलाह दी, जिससे व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास संभव हो सके। कार्यक्रम में अन्य गणमान्य अतिथियों में डॉ. संगीता गुप्ता (डीन, जीएमसीएच), डॉ. मनजिंदर कौर (एडिशनल प्रिंसिपल), डॉ. हरप्रीत सिंह (मेडिकल सुप्रीनटेनडेंट), संदीप कुमावत (वाईस प्रेसिडेंट) एवं ऋषि कपूर (सीईओ, जीएमसीएच) शामिल रहे।
अगले साढ़े पांच वर्षों तक गीतांजली यूनिवर्सिटी ही आपका घर है
डॉ. हरप्रीत सिंह ने गीतांजली ग्रुप की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए यूनिवर्सिटी और हॉस्पिटल की विशेषताओं का परिचय कराया।डॉ. मनजिंदर कौर ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की सुविधाओं एवं शैक्षणिक वातावरण से परिचित कराया तथा एमबीबीएस पाठ्यक्रम की रूपरेखा समझाई। डॉ. जितेन्द्र जीनगर ने विद्यार्थियों को रैगिंग एवं एंटी-रैगिंग उपायों के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक किया। उन्होंने बताया कि संस्थान में विद्यार्थियों की सुरक्षा और सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा रैगिंग के प्रति विश्वविद्यालय की जीरो टोलरेंस पॉलिसी लागू है।
डॉ. संगीता गुप्ता ने नए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि अगले साढ़े पांच वर्षों तक गीतांजली यूनिवर्सिटी ही आपका घर है और आप यहां एक कुशल और संवेदनशील मेडिकल प्रोफेशनल के रूप में विकसित होंगे। डॉ. आरके व्यास ने विद्यार्थियों को नियमितता और निरंतरता बनाए रखने की प्रेरणा दी।
वरिष्ठ छात्राओं अनुष्का सोनी एवं डॉ. वंशिका गुप्ता ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों के साथ गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर गीतांजली यूनिवर्सिटी की वार्षिक पत्रिका का लोकार्पण भी किया गया।कार्यक्रम का संचालन डॉ. पारुल चतुर्वेदी ने किया।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


