वृद्धा चिल्लायी तो भाग छूटे, दिनदहाड़े हुई वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद : वृद्धा को अकेला समझ घर में घुसे थे बदमाश, काम करने वाली बाई को देख भागे
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। प्रतापनगर थाना क्षेत्र के मादड़ी स्थित उदय विहार कॉलोनी में आज बुधवार दोपहर करीब 3 बजे घर में घुसे दो बदमाशों ने वृद्धा का गला दबाकर लूट का प्रयास किया, बदमाश वृद्धा पर चाकू से हमला करते तभी वृद्धा की चीख सुनकर घर में मौजूद काम करने वाली बाई आ गयी तो बदमाश वहां से भाग छूटे और घर के बाहर बाइक लेकर खड़े तीसरे बदमाश के साथ फरार हो गए। वृद्धा के पुत्र उदयविहार कॉलोनी निवासी मितेश गोलछा ने प्रतापनगर थाने में वारदात के संबंध में रिपोर्ट दी है। करीब 52 सैकंड्स का यह पूरा घटनाक्रम घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। attempt to loot in udaipur : criminals entered in the house to rob attack on old woman in madri udaipur वीडियो पर क्लिक कर देखें बदमाश कितने बेखौफ होकर घर में घुसे:-
वृद्धा, परिवार और क्षेत्रवासी दहशत में : दिनदहाड़े घरों में घुस रहे बदमाश
वारदात के बाद से परिवार और क्षेत्रवासी दहशत में हैं। क्षेत्रवासियों ने कहा कि बदमाशों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि घर में घुसकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। अगर उस समय घर में काम करने वाली बाई नहीं होती तो बदमाश वृद्धा के साथ कोई भी अनहोनी घटना कारित कर लूट कर फरार हो जाते। संभवत बदमाश वृद्धा को घर में अकेला समझ कर घुसे, लेकिन जब वृद्धा चिल्लायी और बाई के घर में होने का बदमाशों को पता चला तो बदमाश भाग निकले।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


