राजस्थान समाज सेवा संस्थान का सेवा मन से अभियान
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान समाज सेवा संस्थान उदयपुर के सेवा अभियान के तहत उदयपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों के जरूरतमंद बच्चों को 460 कॉपी वितरित की गई। बच्चों को स्टेशनरी वितरित का यह पांचवां चरण था। इससे पहले चार चरणों में पिछले दिनों 600 बच्चों को स्टेशनरी वितरित की गई थी। rajasthan samaj seva sansthan udaipur stationary distribution

संस्थान उपाध्यक्ष मंजूलता ने बताया कि शहर के पोलो ग्राउंड निवासी रूद्राक्ष जैन की स्मृति में उनके पिता गजेंद्र जैन (पूर्व पार्षद) के सहयोग से अभियान के पांचवें चरण में गिर्वा ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय निचला फला, सेठ जी की कुंडाल और हनुमान फला स्कूल में कॉपी वितरित की गई। सायरा ब्लॉक के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बागड़ा और गोगुंदा ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सेमटाल में बच्चों को कॉपी वितरित की गई। rajasthan samaj seva sansthan udaipur stationary distribution

स्कूल स्टाफ ने संस्थान के प्रयास की सराहना की
स्टेशनरी वितरण के दौरान सभी स्कूलों में स्कूल स्टाफ ने संस्थान के इस प्रयास की सराहना की। संस्थान की तरफ से भी विश्वास दिलाया गया कि जरूरत अनुसार राजस्थान समाज सेवा संस्थान द्वारा आगे भी स्कूली बच्चों के लिए सहयोग किया जाता रहेगा। राजस्थान समाज सेवा संस्थान द्वारा इससे पूर्व गोगुंदा, गिर्वा, झाड़ोल और बड़गांव ब्लॉक के स्कूलों में स्टेशनरी वितरित की गई थी।

अब शुरू होगा स्वेटर वितरण
संस्थान के संरक्षक दिनेश कोठारी ने बताया कि राजस्थान समाज सेवा संस्थान उदयपुर द्वारा जल्द ही उदयपुर जिले के सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 5वीं तक के छोटे बच्चों को स्वेटर वितरित किए जाएंगे। संस्थान ने इसकी तैयारी कर ली है। जरूरतमंद बच्चों के लिए स्वेटर वितरण में कोई भी समाजसेवी संस्थान के अध्यक्ष से सपंर्क कर हमारे इस अभियान में सहयोगी बन सकता है।

यह भी पढ़ेः बच्चों की खुशी के लिए छोटे छोटे प्रयास जरूरी
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


