AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

दिल्ली: कार में धमाका, 8 की मौत, कई घायल, कई वाहन हुए क्षतिग्रस्त

Lucky Jain by Lucky Jain
November 10, 2025
Reading Time: 1 min read
Delhi car blast near red fort metro station in delhi


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दिल्ली में हाई अलर्ट जारी : विस्फोट के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। दिल्ली में सोमवार शाम लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास खड़ी एक कार में तेज धमाका हुआ। इस विस्फोट में 8 लोगों के मारे जाने की सूचना आ रही है, वहीं कई लोग घायल हैं, मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। कार में हुए ब्लास्ट की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि कार के आस-पास खड़े कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। हालां कि अधिकृत तौर पर मृतकों की संख्या का खुलासा नहीं किया गया है। धमाके के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। Delhi car blast near red fort 8 killed many injured several vehicles damaged

सूचना पर दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गयी है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। दिल्ली में पुलिस ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर ली है। वहीं फायरब्रिगेड की सात गाड़ियों ने धमाके के बाद गाड़ियों में लगी आग पर काबू पाया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और सीआरपीएफ की टीम मौके पर जांच कर रही है।

काफी दूर तक सुनायी दी धमाके की आवाज

विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इससे कई मीटर दूर खड़े वाहनों की खिड़कियां टूट गईं और भीड़भाड़ वाले इलाके की आसपास की इमारतों और गुरूद्वारे में भी इसकी आवाज सुनी गई। आसपास के इलाके में दहशत है। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वह गुरुद्वारे में था, जब उसे धमाके की तेज आवाज सुनायी दी।

Tags: ar live newsDelhi car blastDelhi car blast near red fortDelhi car blast near red fort metro station in delhilatest news in hindinational newsnew delhi car blastnew delhi newsrajasthan newsUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .