268 मतदान केन्द्रों पर होगा मतदान
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान के बारां जिले की अंता विधानसभा सीट पर आगामी 11 नवंबर को होने वाले उप चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। 10 नवम्बर को अंतिम प्रशिक्षण के बाद मतदान दलों की रवानगी होगी। मतगणना 14 नवम्बर 2025 को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बारां के सेमिनार हॉल में होगी। Anta Baran By-election 2025 rajasthan
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि ईवीएम मशीनों को 2 नवम्बर को जिला वेयरहाउस से सुरक्षा के साथ राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बारां में शिफ्ट किया गया था, जिसकी कमीशनिंग 3 से 4 नवम्बर के बीच पूरी हो चुकी है। अंता विधानसभा क्षेत्र में कुल 268 मतदान केन्द्रों पर मतदान होगा। क्षेत्र में 228264 पंजीकृत मतदाता हैं, जिनमें 116783 पुरुष, 111477 महिलाएं और 4 अन्य मतदाता शामिल हैं। Anta Baran By-election 2025 rajasthan
नाकाबंदी के दौरान 8 अवैध हथियार और 5 कारतूस जब्त किए गए
चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक कुल 21 करोड़ 21 लाख 12 हजार 312 रुपये की नगदी, शराब, फ्रीबीज की जब्ती की गई है जिसमें 19.27 लाख की अवैध शराब, नशीले पदार्थ 35.46 लाख,फ्रीबीज व अन्य सामग्री 20.55 करोड़ व नगद राशि 11.34 लाख शामिल है। अंता क्षेत्र में 4262 शस्त्र जमा कराए गए हैं। नाकाबंदी के दौरान 8 अवैध हथियार और 5 कारतूस जब्त किए गए हैं। 1134 व्यक्तियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही की गई है वहीं 2716 व्यक्तियों को मुचलकों पर पाबंद किया गया है।
अन्तर जिला और अन्तर्राज्यीय सीमा पर रहेगी सख्ती
नवीन महाजन ने बताया कि संवेदनशील और क्रिटिकल मतदान केन्द्रों पर सीएपीएफ (केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल) के जवान तैनात रहेंगे। क्षेत्र में 12 क्विक रेस्पॉन्स टीम, 43 मोबाइल पार्टियां, 43 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 12 पुलिस सुपरवाइजरी अधिकारी, 12 एरिया मजिस्ट्रेट, 4 वरिष्ठ पुलिस पर्यवेक्षक तथा 4 वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। चुनाव अवधि के दौरान 13 अन्तर्राज्यीय नाके और 5 अन्तर जिला नाके सक्रिय रहेंगे, जहां सशस्त्र बलों की निगरानी में लगातार चेकिंग की जा रही है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


