AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर आए टूरिस्ट ने फेंके थे मूर्ति पूजा पर विवादित टिप्पणी के पर्चे, पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

Lucky Jain by Lucky Jain
November 7, 2025
Reading Time: 1 min read
udaipur police arrest tourist from West Bengal for throwing pamphlets of controversial statement


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सालगिरह पर पत्नी के साथ उदयपुर घूमने आया और लौटते समय दुकानों में पर्चे डाल गया

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर जिले की डबोक थाना पुलिस ने मूर्ति पूजा पर विवादित टिप्पणी के साथ ईसाई धर्म के मतव्य के पर्चे रात के समय दुकानों में डालने के आरोप में पश्चिम बंगाल के जलपईगुड़ी निवासी डेनियल ओल्टीनो को गिरफ्तार किया है। डेनियल ईसाई धर्म प्रचारक है, वह उसकी शादी की सालगिरह पर पत्नी के साथ घूमने के लिए 19 सितंबर को उदयपुर आया था और । 19 से 22 सितंबर डबोक थाना क्षेत्र स्थित होटल में रूका। उसके सामान में पर्चे रखे थे। पांच दिन उदयपुर भ्रमण के बाद वापस पश्चिम बंगाल लौटते समय उसने डबोक चौराहे पर बन्द दुकानो में शटर के नीचे से अन्दर डाले दिये थे। udaipur police arrest tourist from West Bengal for throwing pamphlets of controversial statement

पर्चे पढ़कर आक्रोशित व्यापारियों ने दर्ज करवायी थी एफआईआर

उदयपुर एसपी योगेश गोयल ने बताया कि जलपईगुड़ी निवासी डेनियल ओल्टीनो पुत्र अए ओल्टीनो (आलीकश सांदरू) को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ईसाई धर्म का प्रचार प्रसार करता है और स्कूल में बच्चों को ईसाई धर्म की प्रार्थना करवाता है। आरोपी 17 सितंबर को पत्नी के साथ अपनी सालगिराह मनाने के लिए उदयपुर आया था और डबोक स्थित गैलेक्सी होटल में 5 दिन ठहरा था और उदयपुर भ्रमण किया था। उसके सामान में 10 वर्ष पूर्व छपवाए पर्च रखे थे, जिनमें ईसाई धर्म ग्रहण करने और मूर्ति पूजा का विरोध था। जलपईगुड़ी लौटने से पहले उसने वह पर्चे डबोक चौराहे की दुकानों में डाल दिए थे।

पुलिस ने बताया कि सुबह जब व्यापारियों ने दुकानें खोली तो पर्चे देखकर व्यापारी आक्रोशित हो गए थे। व्यापारी की रिपोर्ट पर ही मामला दर्ज कर आरोपी की तकनीकी संसाधनों की मदद से पहचान की गयी और टीम जलपईगुड़ी जाकर उसे डिटेन कर उदयपुर लायी है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsdabok udaipurlatest news in hindipamphlets of controversial statement in dabok udaipurRajasthanrajasthan newsudaipurudaipur dabok policeUdaipur newsudaipur news updateUdaipur Police

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .