AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

बड़े सड़क हादसों के बाद प्रदेश भर में सख्ती : तेज गति से वाहन चलाने पर 2743 चालकों के विरुद्ध की कार्रवाई

Devendra Sharma by Devendra Sharma
November 6, 2025
Strictness is being taken after major road accidents in Rajasthan


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
  • राजमार्गों पर लेन ड्राइविंग सिस्टम पालन के लिए पुलिस जाप्ते तैनात
  • नियमों का उल्लंघन करने पर परिवहन विभाग ने किए 2758 वाहनों के चालान

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। प्रदेश में एक के बाद एक बड़े सड़क हादसे होने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश में शुरू हुए अभियान के तहत सख्ती की जा रही है। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने दो दिनों में ही प्रदेश भर में कई वाहन चालकों के खिलाफ कारवाई की जा चुकी है। 4 नवंबर से शुरू हुआ अभियान 18 नवंबर तक चलेगा। Strictness is being taken after major road accidents in Rajasthan

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, यातायात डॉ.बीएल मीना ने बताया कि अभियान के पहले दिन शराब पीकर वाहन चलाने पर 307, तेज गति से वाहन चलाने पर 2743, गलत दिशा में वाहन चलाने पर 753, खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर 178, बिना रिफ्लेक्टर वाहन चलाने पर 149 और बिना नम्बर प्लेट वाहन चलाने पर 529 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। नियमों की अवहेलना करने पर 49 वाहन चालकों के विरूद्ध कार्रवाई भी की गई। Strictness is being taken after major road accidents in Rajasthan

मीना ने बताया कि 4 और 5 नवंबर को परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग ने प्रदेश में नियमों का उल्लंघन करने पर 2758 वाहनों के चालान किए। इस दौरान माल वाहक वाहनों पर ओवर लोडिंग के 193, इन वाहनों में यात्री पाए जाने पर 85 तथा अन्य नियमों के उल्लंघन करने पर 1819 माल वाहक वाहनों के चालान कर कार्रवाई की गई। यात्री वाहनों में क्षमता से अधिक यात्री पाए जाने पर 42 चालान बनाए गए।

यात्री बसों की छत पर सामान रखने पर 6 बसों पर कारवाई

छत पर सामान रख वाहन संचालन करने पर 6 बसों तथा अन्य नियमों का उल्लंघन करने पर 181 यात्री वाहनों का चालान किया। परिवहन विभाग द्वारा 83 व्यक्तियों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त किए गए, 7 वाहनों का परमिट भी कैंसिल किया गया तथा 116 वाहनों को सीज किया गया है।

प्रदेश भर में की जा रही सख्ती

डॉ.बीएल मीना ने बताया कि 4 नवंबर को 15 हजार 618 सड़क उपयोगकर्ताओं को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी गई। प्रदेश में पुलिस विभाग के 4500 कार्मिक मौके पर तैनात रहे। प्रदेश के विभिन्न राजमार्गों पर एनएच-48 मॉडल के अनुरूप लेन ड्राइविंग सिस्टम को लागू करने 135 पुलिस जाप्तों के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया। 143 पुलिस जाप्ते लेन ड्राइविंग के नियमों को सुनिश्चित करने के लिए तैनात किए गए।

Rajasthan Vidyapeeth University udaipur

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .