जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। फैशन और फिल्म की दुनिया का जादू गुलाबी नगरी में बिखर गया, जब नारीत्व फेस्ट सीजन-5 के अंतर्गत आयोजित “Sequence Madhubala” फैशन शो ने दर्शकों को 1960 के दशक की बॉलीवुड रानी मधुबाला की यादों में डुबो दिया। इस शो में प्रसिद्ध डिजाइनर प्रज्ञा टिबरीवाल ने अपने कलेक्शन के जरिए मधुबाला के करिश्माई व्यक्तित्व और उनके प्रतिष्ठित किरदारों को नए रंग और रूप में पेश किया। jaipur pragya tibriwal presents designer collection in Sequence Madhubala fashion show in Naaritvv Fest Season 5
यह आयोजन नारीत्व की संस्थापक रचना कौशिक द्वारा किया गया, जिनका उद्देश्य महिलाओं को मंच पर अवसर देना और उनके आत्मविश्वास को उजागर करना है। बॉलीवुड अभिनेत्री मुग्धा गोडसे इस मौके पर चीफ गेस्ट के रूप में उपस्थित रहीं।

मधुबाला के किरदारों से प्रेरित आठ लुक्स
प्रज्ञा टिबरीवाल ने अपने कलेक्शन में आठ विशेष लुक्स तैयार किए, जो मधुबाला के फेमस रोल्स और उनके अद्वितीय अंदाज से प्रेरित थे। प्रत्येक पोशाक ने उनकी मासूमियत, नजाकत और ग्लैमरस व्यक्तित्व को आधुनिक फैशन में बखूबी प्रस्तुत किया। कलेक्शन के लुक्स में शामिल थे: “अदाएं”, “नजाकत का नूर”, “अनारकली पुनर्कल्पित”, “मुगल-ए-आजम”, “रूह-ए-मधुबाला”, “जेहन-ए-हुस्न”, “पहली नजर” और “हीर-ए-हिंदुस्तान”। हर लुक ने भारतीय नारी की गरिमा, आत्मसम्मान और आत्मविश्वास को प्रतीक रूप में प्रस्तुत किया।

मंच पर जीवंत प्रस्तुति
प्रत्येक लुक को मधुबाला के प्रसिद्ध गीतों और NSPA द्वारा तैयार किए गए स्टाइलिश प्रस्तुति के साथ प्रदर्शित किया गया। इस प्रस्तुति ने दर्शकों को स्वर्णिम बॉलीवुड युग की याद दिलाई और मधुबाला के किरदारों के जादू को एक नई रोशनी में पेश किया। नारीत्व की फाउंडर रचना कौशिक और अभिनेत्री मुग्धा गोडसे ने प्रज्ञा टिबरीवाल के कलेक्शन की विशेष सराहना की।

डिज़ाइनर की भावनात्मक ट्रिब्यूट
प्रज्ञा टिबरीवाल ने कहा, “मधुबाला मेरे दिल के बेहद करीब हैं। इस कलेक्शन के जरिए मैंने उनकी यादों, किरदारों और अदाओं को आज की पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया। हर लुक में मैंने उनके iconic रोल्स से प्रेरणा ली और उन्हें आधुनिक फैशन के साथ संयोजित किया। यह शो मेरे लिए केवल फैशन का प्रदर्शन नहीं, बल्कि एक व्यक्तिगत ट्रिब्यूट भी है।”



