उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। नशा मुक्त भारत अभियान की पांचवीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मनोचिकित्सा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ जितेंद्र जीनगर ने बताया कि गीतांजलि ग्रुप के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर अंकित अग्रवाल ने पोस्टर विमोचन कर 27 अक्टूबर को समारोह का उद्घाटन किया। इस आयोजन के अंतिम दिन 31 अक्टूबर को इन्टर कॉलेज पीजी क्विज कम्पटीशन का आयोजन किया गया, जिसमें टीम गीतांजली के डॉ तन्मय पटेल और डॉ अनेरी दमानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। Nasha Mukt Bharat Campaign at geetanjali medical college and hospital udaipur
समापन समारोह में 29 अक्टूबर को आयोजित पोस्टर कॉम्पीटिशन की विजेता एलिन बेनी, उपविजेता वर्षा राजपूत एवं प्रतीक दर्ज़ी को पुरस्कृत किया गया। इसी श्रेणी में 30 अक्टूबर को नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया जिसमें नर्सिंग कॉलेज की टीम ने प्रथम स्थान एवं साइकॉलोजी डिपार्टमेण्ट की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । कार्यक्रम आयोजन टीम में विभाग के डॉ मनु शर्मा, डॉ धीरज गोया, डॉ गौरव पुरोहित एवं डॉ राजीव रंजन शामिल रहे।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


