Home

उदयपुर: हॉस्पिटल में नवजात की अदला-बदली, परिजनों ने किया हंगामा, अब डीएनए टेस्ट से होगी पहचान

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर में संभाग के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमबी हॉस्पिटल के जनाना अस्पताल में बीती देर रात दो महिलाओं की डिलीवरी के बाद नवजात की अदला-बदली हो गयी। जिस महिला के लड़की हुई, उसे लड़का होने की बधाई देकर स्टाफ ने उनसे नेक लिया और लड़का सौंप दिया, वहीं जिस महिला ने लड़के को जन्म दिया, उसे लड़की सौंप दी। Udaipur: Two newborns exchanged in MB Hospital udaipur now they will be identified via DNA testing

नवजात की इस अदला-बदली और गफलत की जानकारी रात करीब दो बजे जब स्टाफ को हुई तो हड़कंप मच गया। स्टाफ ने दोनों परिवारों के सामने गलती स्वीकारते हुए बच्चों की अदला-बदली की बात कही, तो परिजनों ने हंगामा मचा दिया। बात पुलिस थाने तक पहुंच गयी। पुलिस ने दोनों पक्षों की समझाइश कर उन्हें शांत किया और डीएनए टेस्ट के जरिए बच्चे की पहचान सुनिश्चित करने के लिए कहा।

थानाधिकारी योगेन्द्र व्यास ने बताया कि मंगलवार देर रात दो महिलाओं की डिलीवरी हुई थी। बच्चों को सौंपने में हॉस्पिटल स्टाफ से गलती हुई और उनसे बच्चा चेंज हो गया, जिनके लड़का था उन्हें लड़की सौंप दी और जिनके लड़की थी उन्हें लड़का सौंप दिया। हॉस्पिटल डॉक्टर्स और परिजनों की सूचना पर पुलिस हॉस्पिटल पहुंची। हमने हॉस्पिटल रिकॉर्ड चेक किया। दोनों बच्चों के परिजन डीएनए टेस्ट की मांग कर रहे हैं।

परिजनों से रिपोर्ट ले ली है, डीएनए सैंपल लेकर जांच से सुनिश्चित करवाया जाएगा कि कौन सा बच्चा किस परिवार का है। तब तक दोनों बच्चे परिवारों की आपसी सहमति से रिकॉर्ड के आधार पर एक-दूसरे के पास रहेंगे या हॉस्पिटल में रखे जाएंगे। हॉस्पिटल प्रबंधन को पाबंद किया है कि लापरवाही करने वाले स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई करें, ताकि भविष्य में ऐसी किसी घटना की पुनरावृति नहीं हो।

नवजात के पिता सुनील रावत ने बताया कि एमबी हॉस्पिटल में बुधवार रात 12.03 बजे पत्नी अनीता रावत की डिलीवरी हुई थी। डॉक्टर ने हमें बताया कि आपके लड़का हुआ है। हॉस्पिटल स्टाफ ने हमसे नेक भी लिया और बच्चा हमें सौंपा। इसके बाद उन्होंने बच्चे को वार्ड में शिफ्ट कर दिया। अनीता की डिलीवरी के बाद रात को ही एक अन्य महिला की भी डिलीवरी हुई थी, जिन्हें लड़की होने की जानकारी दी गयी।

रात करीब 2 बजे हॉस्पिटल स्टाफ हमारे पास आया और हमसे कहा कि उनसे गलती हुई है, हमारे लड़का नहीं लड़की हुई है और लड़का वापस हमें दे दो। परिजनों ने कहा लड़का हो या लड़की हमारे लिए दोनों बराबर हैं, लेकिन हमें हमारा बच्चा दिया जाए और हॉस्पिटल के जिस नर्सिंग स्टाफ की लापरवाही से यह गफलत हुई है उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Lucky Jain

Recent Posts

इंदिरा IVF के अजय मुर्डिया को ठगा, 30 करोड़ की धोखाधड़ी, बॉलीवुड के विक्रम भट्ट के खिलाफ मामला दर्ज

न तो फिल्म बनाना आता, न बॉलीवुड इंडस्ट्री का पता, फिर भी मशहूर होने के…

11 hours ago

सऊदी अरब के मदीना में सड़क हादसाः 45 भारतीयों की मौत

भारत से उमरा करने गए थे लोग हैदराबाद। सऊदी अरब में हुए एक भीषण बस…

12 hours ago

लॉ स्टूडेंट ने अवैध पिस्टल से मारी थी दोस्त को गोली: मौत की “साजिश या गलती” पुलिस कर रही पड़ताल

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की : आरोपी लॉ थर्ड ईयर…

14 hours ago

राजस्थान से साइबर गुलाम बनाकर म्यांमार भेजे जा रहे युवक: राजस्थान से जुड़े अंतराष्ट्रीय मानव तस्करी के तार

भारत सरकार की मदद से म्यांमार में फंसे साइबर गुलाम बनाकर भेजे गए कई पीड़ित…

20 hours ago

हिन्दुस्तान जिंक ने आंध्र प्रदेश में हासिल किया टंगस्टन ब्लॉक

हिन्दुस्तान जिंक के खनिज अन्वेषण और संसाधन पोर्टफोलियो को मजबूती मिलेगी उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। हिंदुस्तान…

2 days ago

नौकरानी निकली लूट की मास्टर माइंड: घर में घुसकर वृद्धा से लूट के प्रयास का मामला

नौकरानी के मैसेज पर उसका भाई गिरोह के साथियों के साथ लूट करने घुसा था…

3 days ago