रीको के घीलोठ औद्योगिक क्षेत्र में 1200 करोड़ रुपये का निवेश
जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान में अब इलेक्ट्रिक बसें भी बनेगी। राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं निवेश निगम लिमिटेड (रीको) ने घीलोठ औद्योगिक क्षेत्र में पीएमआई इलेक्ट्रो मोबिलिटी सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड को इलेक्ट्रिक बस निर्माण इकाई की स्थापना के लिए भूमि आवंटित करने के लिए ऑफर लेटर जारी किया है। Electric buses manufactured in Rajasthan

2,65,329 वर्गमीटर भूमि आवंटित करने के लिए ऑफर लेटर जारी
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं निवेश निगम लिमिटेड ने घीलोठ औद्योगिक क्षेत्र में पीएमआई इलेक्ट्रो मोबिलिटी सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड को इलेक्ट्रिक बस निर्माण इकाई की स्थापना के लिए 2,65,329 वर्गमीटर भूमि आवंटित करने के लिए ऑफर लेटर जारी किया है। इस भूखण्ड की अनुमानित कीमत करीब 208 करोड़ रुपये है। Electric buses will now be manufactured in Rajasthan

1200 करोड़ का निवेश होगा
प्रस्तावित परियोजना में लगभग 1200 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा, जिससे 500 से अधिक व्यक्तियों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। यह निवेश प्रदेश को ई-मोबिलिटी हब के रूप में विकसित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा। इस परियोजना के क्रियान्वयन से न केवल औद्योगिक विकास को गति मिलेगी बल्कि पर्यावरण संरक्षण और हरित परिवहन को भी बढ़ावा मिलेगा।

राज्य सरकार और कंपनी के बीच राइजिंग राजस्थान के तहत हुआ था एमओयू
राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट के अंतर्गत राज्य सरकार और कंपनी के बीच हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन (एमओयू) के तहत यह निवेश किया जा रहा है। रीको ने त्वरित कार्यवाही करते हुए हाल ही आयोजित ई-ऑक्शन प्रक्रिया के माध्यम से कंपनी को भूमि आवंटन की प्रक्रिया पूर्ण की है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


