शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान
जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। दीपावली पर्व पर बाजार में बिकने से पहले मिलावटी मावा और अन्य मिठाईयों को जब्त कर उन्हें नष्ट करने की कार्रवाई जारी है। त्योहारी सीजन में प्रदेश भर में शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत यह कारवाई हो रही है। adulterated milk and mawa destroyed in jaipur
आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण राजस्थान डॉ. टी शुभमंगला ने बताया कि क्षेत्र में पुलिस विभाग एवं आयुक्तालय खाद्य सुरक्षा की टीमों ने अतिरिक्त आयुक्त भगवत सिंह, संयुक्त आयुक्त डॉ.विजय शर्मा एवं मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत के निर्देशन एवं पुलिस प्रशासन के सहयोग से चीथवाडी गांव में मध्यरात्रि 2 बजे पहुंचकर 15 मावा निर्माण ईकाइयों का निरीक्षण किया। टीमों ने 20 मावा एवं दूध के नमूने लिये गये। 2 निर्माण ईकाइयों पर मावा में मिलावट करने वाली स्कीम मिल्क पाउडर, वनस्पति एवं इनसे बने करीब 500 किलोग्राम मिलावटी दूध एवं मावे को मौके पर नष्ट करवाया गया। adulterated milk and mawa destroyed in jaipur

कई जगह मिली मिलावट : हाथों हाथ कार्रवाई
खाद्य सुरक्षा आयुक्त ने बताया कि फर्म मावा निर्माता मदनलाल शर्मा द्वारा स्किम्ड मिल्क पाउडर, रिफाइंड सोयाबीन तेल, दूध आदि से मिलावटी मावा तैयार होना पाया जाने पर करीब 50 किलो मावा 90 लीटर क्रीम निकला हुआ,कम फेट का दूध, 35 किलोग्राम स्किम्ड मिल्क पाउडर को मौके पर नष्ट कराया गया। इसी तरह फर्म फर्म लाला हरि एलएच मावा पनीर द्वारा स्किम्ड मिल्क पाउडर, वनस्पति, दूध आदि से मिलावटी मावा तैयार होना पाया जाने पर करीब 100 किलो मावा 125 लीटर घोल ;क्रीम निकला हुआ,कम फेट का दूध व मिल्क पाउडर, 75 किलोग्राम स्किम्ड मिल्क पाउडर व 2 किलो वनस्पति को मौके पर नष्ट कराया गया।

जांच के दौरान साफ सफाई भी नहीं मिली : सुधार के लिए दिया नोटिस
डॉ.टी शुभमंगला ने बताया कि फर्म कमल सेठू, फर्म मुकेश मावा पनीर भण्डार, फर्म बाबुलाल मावा पनीर उद्योग, फर्म आरएल मिल्क प्रॉडक्ट के निरीक्षण में साफ-सफाई व अन्य कई कमियां पाई गई। फर्मों को सुधार के लिए खाद्य सुरक्षा अधिनियम की धारा 32 के तहत नोटिस जारी किये गए। फर्म मुकेश मावा पनीर भण्डार एवं मदनलाल शर्मा मावा निर्माता के पास खाद्य अनुज्ञा पत्र नहीं होने पर धारा 63 के तहत प्रकरण बनाकर न्यायालय में परिवाद दर्ज कराया जायेगा। उक्त कार्यवाही देर रात से अल सुबह तक जारी रही।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


