Home

कटारिया इतने खफा है गजपाल और उनकी टीम से?

देवेंद्र शर्मा, उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया के 82वें जन्म दिन पर आज सोमवार को उदयपुर शहर व देहात भाजपा के कार्यकर्ताओं की अगुवाई में उदयपुर शहर में दिन भर में कई कार्यक्रम होंगे। कुछ कार्यक्रम मंगलवार को भी रखे गए है। उदयपुर में कटारिया के जन्म दिन पर कार्यक्रम होना कोई नई बात नहीं है, लेकिन इस बार के आयोजन में तस्वीर कुछ बदली-बदली नजर आ रही है। इसमें शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह और उनकी पूरी टीम को कोई तव्वजों नही दी गई है। शहर जिला की टीम में से एक दो लोगों को जरूर याद रखा गया है, हालांकि ये लोग कटारिया के भी विश्वास पात्रों में गिने जाते है।

हर बार कटारिया के जन्म दिन पर होने वाले कार्यक्रमों में प्रमोद सामर मुख्य भूमिका में नजर आते थे उनको भी कोई तव्वजों नहीं दी गई है। Punjab Governor Gulabchand Kataria birthday today हर बार की तरह इस बार भी कटारिया के जन्म दिन पर शहर में होने वाले आयोजनों को लेकर एक सूचीबद्ध कार्यक्रम तैयार किया गया । बकायदा यह भी तय किया गया कि कौनसे कार्यक्रम की जिम्मेदारी कौन-कौन से कार्यकर्ताओं के जिम्मे रहेगी। इनको व्यवस्था प्रमुख नाम दिया गया है। व्यवस्था प्रमुखों की जो लिस्ट बनी है। उसमें भाजपा शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ और उनकी टीम को कोई तवज्जों नहीं दी गई है। गजपाल की शहर जिला टीम में से एक दो लोगों को जरूर व्यवस्था प्रमुख लोगों में शामिल किया गया है जो कटारिया के वर्षो पूराने खास विश्वास पात्र माने जाते है। Punjab Governor Gulabchand Kataria birthday today

कार्यक्रमों की लिस्ट में हर बार कोई न कोई बड़ा कार्यक्रम भाजपा शहर जिला के नाम रहता आया है, लेकिन इस बार के कार्यक्रमों की लिस्ट में दूर-दूर तक भाजपा शहर जिला का नाम नजर नहीं आ रहा। हर बार जिस जगह शहर जिलाध्यक्ष का नाम नजर आया करता था वहां इस बार पूर्व शहर जिलाध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली को तवज्जों दी गई है।

देहात भाजपा के मौजूदा जिलाध्यक्ष पुष्कर तैली और पूर्व अध्यक्ष के नाम एक कार्यक्रम मिला है। इससे लगता है कि कटारिया और गजपाल की शहर जिला टीम के बीच कटुता बहुत ज्यादा बढ़ चुकी है। हालांकि यह बात अलग है कि कटारिया अभी संवैधानिक पद पर है, लेकिन कहीं न कहीं गजपाल के शहर जिलाध्यक्ष बनने के बाद से उनके मन में शहर भाजपा की टीम को लेकर जो नाराजगी पैदा हुई वह और ज्यादा कटुता में तब्दील हो चुकी है।

कार्ड में नहीं जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह और प्रमोद सामर सहित उनकी टीम के नाम

कटारिया के जन्म दिन पर अब तक उदयपुर शहर में जो भी कार्यक्रम हुए उसमें प्रमोद सामर सबसे आगे वाली टीम में नजर आए,लेकिन इस बार कटारिया के जन्म दिन कार्यक्रमों से पूरी तरह से साइड लाइन कर दिया गया है। इसको लेकर भी बड़ी चर्चा बनी हुई है। पूर्व उपमहापौर पारस सिंघवी को भी कोई तवज्जों नहीं दी गई है। हालांकि कटारिया और सिंघवी के बीच विधानसभा चुनाव के बाद से अंदर ही अंदर दूरियां बनी हुई है।

कटारिया के जन्म दिन पर आज सुबह 8.15 बजे माछला मगरा कॉलोनी में त्रयंबकेश्वर महादेव मंदिर पर अभिषेक से विभिन्न कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ। आज के कार्यक्रमों में अंतिम कार्यक्रम रात 8 बजे शोभागपुरा क्षेत्र में स्थित एक गार्डन में आयोजित होगा। दो कार्यक्रम मंगलवार सुबह रखे गए है। कटारिया के जन्म दिन पर मंडल और वार्ड स्तरीय भाजपा कार्यकर्ता शामिल हो रहे है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Devendra Sharma

Recent Posts

उदयपुर: मार्बल व्यवसायी ने किया सुसाइड, ब्याज माफिया से थे प्रताड़ित

सुसाइड नोट में लिखकर गए सभी आरोपियों के नाम : लिखा- पैसे उधार लेकर बड़ी…

8 hours ago

एसी बस में आग: कई यात्री झुलसे, 16 लोगों की हालत नाजुक, जोधपुर रैफर

हादसा जैसलमेर-जोधपुर हाईवे पर थईयात गांव के पास लगी : बस में 50 से अधिक…

9 hours ago

पर्यटन भारत की नई अर्थव्यवस्था का इंजन है : शेखावत

उदयपुर में दो दिवसीय नेशनल टूरिज्म कॉन्फ्रेंस का हुआ शुभारंभ उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। केंद्रीय संस्कृति…

10 hours ago

इंट्रा जोनल माइन रेस्क्यू प्रतियोगिता में हिंदुस्तान जिंक सुरक्षा में सर्वोच्च स्थान

दो महिला बचाव दलों सहित दस टीमों ने अंडरग्राउण्ड रेस्क्यू सिमुलेशन में लिया भाग उदयपुर,(एआर…

10 hours ago

पीएम आवास योजना में घोटाला: सरपंच, ग्राम सचिव सहित 7 कार्मिक निलंबित

सभी दोषी कार्मिकों के खिलाफ होगी 16 सीसीए की कार्यवाही जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर की…

11 hours ago

भारत के तीन कफ सिरप में मिला जहरीला पदार्थ: WHO ने जारी की चेतावनी

एआर लाइव न्यूज। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने सोमवार को भारत की तीन फार्मास्यूटिकल कंपनियों…

13 hours ago