AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

आईसीयू में आग, 6 मरीजों की मौत: एसएमएस हॉस्पिटल में देर रात हुआ हादसा

Lucky Jain by Lucky Jain
October 6, 2025
Reading Time: 1 min read
massive fire in sms hospital icu ward patients died


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल के ट्रोमा एवं अस्थि रोग के न्यूरोसर्जरी आईसीयू-1 में बीती रात हुए अग्निकांड में मृतकों की संख्या 6 हो गयी है। हॉस्पिटल प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार आईसीयू में भर्ती 6 मरीज पिंटू, दिलीप, श्रीनाथ, रूक्मणी, बहादुर और कुसुमा की मौत हो गयी है। प्रथमदृष्ट्या इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट को आग का कारण माना जा रहा है। हालां कि आग के कारणों की जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन कर दिया गया है। सोमवार सुबह एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य व सैंपल इकट्ठे किए। massive fire in sms hospital icu ward

हादसे की सूचना पर देर रात सीएम भजनलाल शर्मा एसएमएस हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने दुर्घटना पर शोक संवेदना व्यक्त की है और चिकित्सकों एवं अधिकारियों को प्रभावितों को त्वरित राहत देने के निर्देश दिए। इधर अग्निकांड में हॉस्पिटल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मृतकों के परिजन सहित अन्य लोग हॉस्पिटल परिसर में धरने पर बैठ गए हैं और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

परिजन बैड सहित मरीज को लेकर भागे

जानकारी के अनुसार रात 11 बजकर 20 मिनट आग ट्रॉमा सेंटर के न्यूरो आईसीयू वार्ड के स्टोर में लगी थी। उस समय इस आईसीयू में 11 मरीज और इसके पास वाले आईसीयू में 13 मरीज थे। परिजनों ने बताया कि आग का धुआं और लपटें देख आईसीयू में भगदड़ मच गयी। स्टाफ ने कोई मदद नहीं की। हम परिजन अपने-अपने मरीजों को बेड सहित लेकर भागे। वहां लगे फायर एक्सटिंग्विशर भी काम नहीं कर रहे थे।

फायर ब्रिगेड भी अग्निकांड के करीब आधे घंटे बाद पहुंची, तब तक स्थिति बेकाबू हो चुकी थी, पूरा आईसीयू वार्ड में धुआं भर गया था और आग की लपटों से घिरा हुआ था। कई मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, वहीं 6 से 8 लोगों की आग की चपेट में आने और दम घुटने से मौत हो गयी।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsjaipurjaipur newsjaipur sms hospital firelatest news in hindimassive fire in sms hospital icu wardmassive fire in sms hospital icu ward patients diedRajasthanrajasthan newssms hospital fireudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .