पीएमसीएच की ओर से एक ही दिन में हुए चिकित्सा क्षेत्र के दो बड़े सम्मेलन : 12वां उदयपुर कोर्स ऑन न्यूरोसाइंसेज राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के पेसिफिक सेंटर ऑफ न्यूरो साइंसेज की ओर से आज शनिवार को दो दिवसीय 12वां उदयपुर कोर्स ऑन न्यूरोसाइंसेज राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू हुआ। स्ट्रोक, न्यूरोइंटरवेंशन एवं न्यूरोथियोलॉजी विषय पर हुए इस सम्मेलन में देशभर से जुटे न्यूरोलॉजिस्ट, न्यूरोसर्जन्स ने अपने शोधकार्य और अनुभव साझा किए। medical conference on neuroscience and Male Reproductive Health starts in udaipur by pacific medical college and hospital
इसी के साथ इंडियन सोसाइटी फॉर असिस्टेड रिप्रोडक्शन (आईएसएआर) और पेसिफिक मेडिकल विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में स्पर्मः द साइलेंट हाफ विषय पर दो दिवसीय मास्टरक्लास का आज शनिवार को शुभारंभ हुआ। मास्टरक्लास का आयोजन पुरुष प्रजनन स्वास्थ्य की चुनौतियों और तकनीकी समाधानों पर आधारित था।

विशेषज्ञों ने स्पर्म एनालिसिस, क्रायोप्रिजर्वेशन और एडवांस्ड स्पर्म सेलेक्शन पर अनुभव साझा किए
मास्टरक्लास की शुरूआत मुख्य अतिथि डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़, विशिष्ट अतिथि पीएमयू चेयरपर्सन राहुल अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, आईएसएआर अध्यक्ष डॉ. अमित पटकी, सचिव डॉ. आशा बक्शी, एम्ब्रायोलॉजी चेयर डॉ. चारुदत्त जोशी, पीएमयू प्रेसिडेंट डॉ.एमएम मंगल तथा पेसिफिक आईवीएफ की डायरेक्टर एवं मास्टरक्लास की आयोजक डॉ. मनीषा वाजपेयी की उपस्थिति में हुई।
आईएसएआर के अध्यक्ष डॉ. अमित पटकी ने कहा कि पुरुष प्रजनन स्वास्थ्य को लंबे समय तक नजरअंदाज किया गया है। अब समय आ गया है कि इसे समान महत्व दिया जाए। स्पर्मः द साइलेंट हाफ के माध्यम से हम इस चुप्पी को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। मास्टर क्लास के प्रथम दिवस के तकनीकी सत्रों में देशभर से आए विशेषज्ञों ने स्पर्म एनालिसिस, क्रायोप्रिजर्वेशन, एडवॉस्ड स्पर्म सेलेक्शन टेक्नोलॉजीज, एवं पुरुष बांझपन के उपचार में नवीनतम तकनीकों पर अपने विचार साझा किए।
सम्मेलन का लक्ष्य चिकित्सा समुदाय को नवीनतम शोध और तकनीकों से जोड़ना है : डॉ. अतुलाभ वाजपेयी
कोर्स डायरेक्टर प्रो डॉ अतुलाभ वाजपेयी ने बताया कि इस सम्मेलन का लक्ष्य चिकित्सा समुदाय को स्ट्रोक, न्यूरोइंटरवेंशन और न्यूरोथियोलॉजी के नवीनतम शोध और तकनीकों से जोड़ना है। न्यूरोसाइंस में हो रहे आधुनिक परिवर्तन एवं भारतीय आध्यात्मिक दृष्टिकोण को एक साथ मंच पर लाना ही इस आयोजन की प्रमुख विशेषता है।
प्रथम तकनीकी सत्र स्ट्रोक और न्यूरोइंटरवेंशन पर रहा केंद्रित। स्ट्रोक प्रबंधन और न्यूरोइंटरवेंशन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर व्याख्यान दिए गए। डॉ एमवी पद्मा ने स्ट्रोक रोगी के मूल्यांकन पर व्याख्यान दिया, जबकि डॉ पवन ओझा ने एआई आधारित स्ट्रोक इमेजिंग की नवीनतम तकनीकों को साझा किया। डॉ गिरीश राजपाल और डॉ अमित असलम खान ने लार्ज वेसल ऑक्लूजन और मीडियम वेसल ऑक्लूजन जैसे जटिल स्ट्रोक के प्रकारों पर चर्चा की। दूसरे सत्र में डॉ तुफैल पाटणकर, डॉ मुकेश शर्मा, और डॉ अतुलाभ वाजपेयी ने कैरेटिड स्टेंटिंग, स्ट्रोक क्लॉक अवधारणा और न्यूरोरिहैबिलिटेशन पर अपने अनुभव साझा किए।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


