AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Udaipur

पैसिफिक विश्वविद्यालय की इंटर कॉलेज कबड्डी प्रतियोगिता: 8 टीमों में हुआ कड़ा मुकाबला

Lucky Jain by Lucky Jain
September 24, 2025
Reading Time: 1 min read
udaipur Pacific University Inter-College Kabaddi Competition


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। पैसिफिक विश्वविद्यालय की इंटर कॉलेज कबड्डी प्रतियोगिता में कॉलेज स्टूडेंट्स का शानदार प्रदर्शन देखने का मिला। पैसिफिक विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित महाविद्यालयों की 8 टीमों ने कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। नॉक आउट पैटर्न पर खेली सभी 8 टीमों में जोरदार मुकाबला देखने को मिला और एक-एक कर जो टीम जीतती गयी, उसने फाइनल की ओर बढ़त बनाई।

कबड्डी का फाइनल मैच पॉलिटेक्निक कॉलेज और फार्मेसी कॉलेज के बीच हुआ, जिसमें पॉलिटेक्निक कॉलेज की टीम ने फार्मेसी कॉलेज की टीम पर बढ़त बनायी। इस कबड्डी प्रतियोगिता में पॉलिटेक्निक कॉलेज की टीम विजेता घोषित की गयी, वहीं फार्मेसी कॉलेज उपविजेता बनी। कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली सभी 8 टीमों में खेल प्रदर्शन के अनुसार सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का चयन किया गया, जो कि फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग की टीम के संजय आहिर बने। इस प्रतियोगिता की मेजबानी पैसिफिक विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संकाय ने की।

कबड्डी का खेल हमें टीम वर्क, स्ट्रेटजी और टेक्नीक तीनों के महत्व को बताता है

इस मौके पर उपस्थित रहे पैसिफिक विश्वविद्यालय के अध्यक्ष प्रो. हेमंत कोठारी ने सभी खिलाड़ियों को खेल की मूल भावना समझायी और बताया कि खेल में जीत और हार से ज्यादा पूरी ताकत लगाकर खेलना मायने रखता है। कबड्डी का खेल हमें टीम वर्क, टेक्नीक, स्ट्रेटजी हर पहलू के महत्व को समझाता है। कार्यक्रम में फैकल्टी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के डीन .प्रो दिलेंद्र हीरन, पैसिफिक कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन के प्राचार्य डॉ. हेमंत पंड्या, कला संकाय के डीन प्रो. टीपी अमेटा, इंजीनियरिंग संकाय के समन्वयक अक्षत सिंह झाला और पैसिफिक कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन के उप प्राचार्य जितेन्द्र सिंह चुंडावत उपस्थित रहे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsInter-College Kabaddi CompetitionInter-College Kabaddi Competition in pacific universityKabaddiKabaddi Competitionlatest news in hindiRajasthanrajasthan newsudaipurUdaipur newsudaipur news updateudaipur Pacific Universityudaipur Pacific University Inter-College Kabaddi Competition

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .