पीएम नरेन्द्र मोदी बांसवाड़ा में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 25 सितंबर को रेल सेवा का करेंगे उद्घाटन
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए उदयपुर सिटी से चंडीगढ के लिए द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस नई रेलसेवा का शुभारंभ 27 सितंबर से होने जा रहा है। यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन हर बुधवार और शनिवार को उदयपुर से चलेगी और चंडीगढ़ से उदयपुर के लिए सप्ताह के हर गुरूवार और रविवार लौटेगी। पीएम नरेन्द्र मोदी बांसवाड़ा में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 25 सितंबर को रेल सेवा का उद्घाटन करेंगे , हालांकि ट्रेन का नियमित संचालन 27 सितंबर से ही होगा। Udaipur to Chandigarh superfast express new train will start from 27th September
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 20989, उदयपुर सिटी-चंडीगढ द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस नई रेलसेवा 27 सितंबर से उदयपुर सिटी से प्रत्येक बुधवार व शनिवार को शाम 4.05 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर रात 1ा बजे पहुंचेगी। जयपुर में 10 मिनट के होल्ड के बाद रात 11.10 बजे जयपुर से रवाना होकर अगले दिन सुबह 9.50 बजे चंडीगढ पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाडी संख्या 20990, चंडीगढ-उदयपुर सिटी द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस नई रेलसेवा 28 सिंतबर को चंडीगढ से प्रत्येक गुरूवार व रविवार को सुबह 11.20 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर रात 9.15 बजे पहुंचेगी और जयपुर से आगमन व 9.25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 5.25 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


