उदयपुर में अब मतदान केंद्रों की संख्या हुई 2255
जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान में मतदान केन्द्रों के पुनर्गठन के पश्चात 8840 नए मतदान केन्द्रों को भारत निर्वाचन आयोग ने स्वीकृति दी है। इस तरह राज्य में अब 61309 बूथ हो जाएंगे। new polling stations in Rajasthan
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 1 मतदान केंद्र पर मतदाताओं की अधिकतम संख्या को 1200 तक रखने के निर्देश दिए थे। प्रदेश के 200 विधानसभा क्षेत्रों में 17829 मतदान केंद्र ऐसे थे जिनमे मतदाताओं की संख्या 1200 से अधिक थी। new polling stations in Rajasthan
नवीन महाजन ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1200 से अधिक मतदाताओं वाले सभी मतदान केन्द्रों का पुनर्गठन किया जाना है। जिसके निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य में मतदान केंद्र के पुनर्गठन प्रस्तावों को स्वीकार कर 8840 नए मतदान केन्द्रों की स्वीकृति प्रदान कर दी गयी। राज्य में अब 61309 बूथ हो जाएंगे।
राज्य में जिला पुनर्गठन के बाद मतदान केन्द्रों की कुल संख्या
- जयपुर 5046
- उदयपुर 2255
- सलूंबर 354
- डूंगरपुर 1298
- बांसवाड़ा 1682
- चित्तौड़गढ़ 1671
- प्रतापगढ़ 659
- राजसमंद 1134
- भीलवाड़ा 2195
- हनुमानगढ 1546
- बीकानेर 1951
- चूरू 1859
- झुंझुनूं 2018
- सीकर 2417
- कोटपुतली-बहरोड़ 1073
- खैरथल-तिजारा 882
- अलवर 1768
- डीग 860
- भरतपुर 1247
- धौलपुर 1073
- करौली 1258
- दौसा 1420
- सवाईमाधोपुर 1164
- टोंक 1309
- अजमेर 1640
- ब्यावर 1036
- डीडवाना-कुचामन 1473
- नागौर 1540
- पाली 1631
- फलौदी 627
- जोधपुर 2457
- जैसलमेर 758
- बाड़मेर 1564
- बालोतरा 945
- जालोर 1658
- सिरोही 906
- बूंदी 1037
- कोटा 1704
- बारां 1177
- झालावाड़ 1302
- श्रीगंगानगर 1715
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


