AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन के आधिकारिक मेडल का अनावरण

Lucky Jain by Lucky Jain
September 12, 2025
Reading Time: 1 min read
Vedanta Zinc City Half Marathon 2025 Official medal unveiled


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मैराथन में लाखों रुपये से अधिक का पुरस्कार पूल एवं सभी प्रतिभागियों को जिंक आधारित मेडल मिलेगा

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। हिंदुस्तान जिंक ने वेदांता हिंदुस्तान जिंक सिटी हाफ मैराथन के दूसरे एडिशन के मेडल का शुक्रवार को अनावरण किया है। यह मैराथन 21 सितंबर को उदयपुर के फील्ड क्लब से शुरू होगी। मैराथन के लिए देश के 27 राज्यों से करीब 6000 धावक रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं, जबकि मैराथन की दो कैटेगरी में रजिस्ट्रेशन अभी जारी हैं। Vedanta Zinc City Half Marathon 2025 Official medal unveiled

मैराथन मेडल का अनावरण करते हुए प्रेस वार्ता के दौरान हिंदुस्तान जिंक के सीईओ अरुण मिश्रा और एनी बडी कैन रन एबीसीआर के डॉ मनोज सोनी ने मैराथन से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान हिंदुस्तान जिंक के अन्य पदाधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

विश्व की सबसे खूबसूरत मैराथन में एक है जिंक सिटी हाफ मैराथन

कई मैराथन में भाग ले चुके हिंदुस्तान जिंक के सीईओ अरूण मिश्रा ने बताया कि अरावली की पहाड़ियों और वनसंपदा के बीच, झील किनारे होने वाली यह मैराथन विश्व की सबसे खूबसूरत मैराथन में से एक है। यहां की ब्रीदिंग क्वालिटी सबसे अच्छी है। उदयपुर में यह हाथ मैराथन का दूसरा संस्करण है। कुछ समय बाद इस मैराथन की इंटरनेशनल लेवल पर अलग पहचान बन जाएगी। वेदांता के अनिल अग्रवाल फाउंडेशन की नंद घर पहल के तहत रन फॉर जीरो हंगर के उद्देश्य से यह मैराथन आयोजित हो रही है।

मैराथन में रजिस्ट्रेशन https://www.townscript.com/e/vedanta-zinc-city-half-marathon-2025 पर करा सकते हैं।

मैराथन में कोई रिकॉर्ड बना तो वह इंटरनेशलन लेवल पर रिकोग्नाइज्ड होगा

15 देशों की 100 से अधिक मैराथन में पार्टिसिपेट कर चुके एबीसीआर के डॉ. मनोज सोनी ने बताया कि मैराथन में हाफ मैराथन 21 किमी, कूल रन 10 किमी और ड्रीम रन 5 किमी की तीन श्रेणियां होंगी। विशेष रूप से दिव्यांग व्यक्तियों के लिए “रेस विद चैंपियंस” विशेष रेस भी होगी। हिंदुस्तान जिंक द्वारा आयोजित वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन, एसोसिएशन ऑफ इंटरनेशनल मैराथन (एआईएमएस) और डिस्टेंस रेस का आधिकारिक सदस्य है, जिसे एआईएमएस प्रमाणन प्राप्त है। ऐसे में इस मैराथन के दौरान धावक द्वारा कोई रिकॉर्ड भी बनाया जाता है तो उसे वर्ल्ड लेवल पर होने वाले सभी मैराथन के बीच रिकोग्नाइज भी किया जाएगा। यह मैराथन फील्ड क्लब से शुरू होकर फतहसागर झील के चारों ओर रानी रोड, मोती मगरी, सहेलियों की बाड़ी से अरावली पर्वतमाला के मनोरम दृश्यों के साथ पूर्ण होगी।

हर प्रतिभागी को मिलेगा मैराथन मेडल

हेड कार्पोरेट कम्यूनिकेशन मैत्रेयी सांखला ने बताया कि इस मैराथन में सभी प्रतिभागियों को मेडल प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा विजेता रहे धावकों को 3 लाख के नकद एवं अन्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इस मैराथन में प्रोफेशनल एथलीट, सीनियर सिटिजन, दिव्यांग और बच्चे शामिल होंगे।

प्रतिभागियों के लिए एबीसीआर द्वारा विशेष व्यवस्था की जाएगी। मैराथन के पूरे रूट के बीच-बीच में हाइड्रेशन स्टेशन होंगे। मेडिकल पाटर्नर गीतांजली हॉस्पिटल की ओर से फिजियोथेरेपिस्ट और डॉक्टर्स की टीम के मेडिकल स्टेशन भी होंगे, जहां धावक जरूरत पड़ने पर रूक कर रेस्ट कर सकेंगे। एक टीम धावकों के साथ चलेगी। मैराथन का बिब एक्सपो 19 व 20 सितंबर को होगा। इसमें एक्सपो के साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newshindustan zinc ceo arun mishralatest news in hindiRajasthanrajasthan newsudaipurUdaipur newsudaipur news updateVedanta Zinc City Half MarathonVedanta Zinc City Half Marathon 2025Vedanta Zinc City Half Marathon 2025 Official medal unveiledVedanta Zinc City Half Marathon in udaipurVedanta Zinc City Half Marathon will held on 21 september 2025

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .