AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर-पिंडवाड़ा हाईवे मौत का हाईवे: एक साल में 172 एक्सीडेंट, 113 की मौत

Lucky Jain by Lucky Jain
September 11, 2025
Reading Time: 1 min read
udaipur pindwara NH-27 deadly dangerous highway of accident 172 accidents in one year, 113 deaths


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लकी जैन,उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र के उदयपुर-पिंडवाड़ा नेशनल हाईवे-27 मौत का हाईवे बन गया है। आए दिन हाईवे पर हो रहे सड़क हादसों में सैकड़ों लोग जान गवां चुके हैं, लेकिन हादसों की रोकथाम के लिए अभी तक एनएचएआई या स्थानीय प्रशासन की ओर से कोई पुख्ता इंतजाम या प्रयास नहीं हुए हैं। udaipur pindwara NH-27 deadly dangerous highway of accident :172 accidents in one year, 113 deaths

पुलिस विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र में नेशनल हाईवे 27 पर वर्ष 2024 में 172 सड़क हादसे हुए और उनमें 113 लोग काल का ग्रास बन गए। मतलब इस हाईवे पर एक ही क्षेत्र में औसतन हर दूसरे दिन लोग सड़क हादसे का शिकार हो रहे हैं। गत वर्ष नवंबर माह तो ऐसा गुजरा जब 30 दिनों में से 21 दिन गोगुंदा क्षेत्र के हाईवे 27 पर सड़क हादसे हुए और इनमें 12 लोगों की मौत हुई।

विकट मोड़, ढलान के कारण बना हुआ है दुर्घटना संभावित क्षेत्र

उदयपुर जिले के गोगुंदा और बेकरिया थाना क्षेत्र में एनएच-27 पर कई जगह ऐसे विकट मोड़ और ढलान हैं, जहां अक्सर तेज रफ्तार में आ रहे वाहन अनियंत्रित होकर हादसो का शिकार हो रहे हैं। हाईवे पर इस प्रकार के ढलान किसी इंजीनियरिंग खामी के कारण हैं या किसी अन्य कारण से इसकी पड़ताल और समाधान तो नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया और उदयपुर प्रशासन द्वारा ही किया जा सकता है।

accident NH 27

हादसों की रोकथाम के प्रयास किए जा रहे हैं : गोगुंदा थानाधिकारी

गोगुंदा थानाधिकारी श्याम सिंह ने बताया कि आए दिन हो रहे हादसों के संबंध में उच्च अधिकारियों की जिला स्तरीय बैठक में भी चर्चा हुई है। हादसों की रोकथाम के लिए पुलिस विभाग द्वारा जो भी संभव है प्रयास किए जा रहे हैं। दुर्घटना संभावित क्षेत्रों को चिह्नित कर वहां पर चेतावनी बोर्ड लगाए है, इसके अलावा रात में भी वाहन चालकों को सचेत करने के लिए रेडियम सहित अन्य संकेतक लगाए हैं, ताकि वाहन की रफ्तार दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में नियंत्रित रहे। एनएचएआई को भी इस संबंध में अवगत करवाया गया है।

Rajasthan Vidyapeeth University udaipur

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: accident in udaipurar live newsdeadly dangerous highwaydeadly dangerous highway NH 27highway of accidenthighway of deadly accidentlatest news in hindiRajasthanrajasthan newsudaipurUdaipur newsudaipur news updateudaipur pindwara highwayudaipur pindwara NH-27 deadly dangerous highway

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .