कलेक्टर नमित मेहता ने निगम आयुक्त के साथ देखी कार्य प्रगति
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। जिला कलेक्टर नमित मेहता ने गुरूवार को उदियापोल-टाउनहॉल रोड पर निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड की कार्य प्रगति देखी। इस प्रोजेक्ट का काम बहुत धीमा चलने पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई और अधिकारियों के साथ ही प्रोजेक्ट मैनेजर को कार्य प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। udaipur Elevated road: collector showing anger and dissatisfaction on slow speed of work progress
जिला कलक्टर नमित मेहता गुरूवार सुबह नगर निगम पहुंचे। यहां उन्होंने निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना और एसई मुकेश पुजारी सहित संबंधित अधिकारियों से एलिवेटेड रोड की कार्य प्रगति की जानकारी ली। कार्य प्रगति अपेक्षा से कम होने पर कलेक्टर ने प्रोजेक्ट मैनेजर सुखदेव को बुलवाकर उनसे भी सवाल जवाब किए। कलेक्टर ने कार्य शुरू होने से लेकर अब तक महीने वार कार्य प्रगति की जानकारी भी ली।
जिस स्पीड से एलिवेटेड रोड का काम चलना चाहिए था, वह स्पीड नजर नहीं आ रही है : कलेक्टर
निगम में कार्य प्रगति की जानकारी लेने के बाद कलेक्टर सीधे फील्ड में पहुंचे। उन्होंने टाउनहॉल रोड पर चल रहे कार्य की प्रगति देखी। इसके साथ ही उदियापोल क्षेत्र में भी निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड का काम देखा। कलेक्टर ने निगम अधिकारियों और ठेकेदार कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर के सामने इस बात को लेकर नाराजगी जतायी कि जिस स्पीड से एलिवेटेड रोड का काम चलना चाहिए था वह स्पीड नजर नहीं आ रही है। राज्य सरकार स्तर या प्रशासनिक स्तर पर कहीं कोई बाधा आ रही है तो बताएं। प्रोजेक्ट समय पर पूरा होना चाहिए।
देहलीगेट पर विकट मोड़
जिला कलेक्टर ने एलिवेटेड रोड के रूट में देहलीगेट चौराहे पर आ रहे विकट मोड़ को लेकर कहा कि इस जगह एलिवेटेड रोड को कैसे वाहन चालकों के लिए सुविधाजनक बनाया जा सके। तकनीकी रूप से उस पर भी फोकस किया जाए।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


